14 दरिंदों ने लूटी एक महिला की आबरू, पुलिस को देख बिना कपड़े पहने ही हुए फरार
14 दरिंदों ने लूटी एक महिला की आबरू, पुलिस को देख बिना कपड़े पहने ही हुए फरार
Share:

पटना: बिहार के गया से हाल ही में एक चौकाने वाली घटना सामने आई है। इस घटना के सामने आते ही पूरा बिहार शर्मसार हो गया है। जी दरअसल यहाँ एक 32 साल की महिला के साथ 14 दरिदों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा है पहले तो दरिंदों ने महिला को अगवा किया और उसके बाद नदी किनारे सुनसान इलाके में ले गए। यहाँ सभी बदमाशों ने हैवानियत की हदें पार करते हुए बारी-बारी से महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। इस मामले के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आरोपी दरिंदे बिना कपड़ों के और जूते-चप्पल छोड़कर मौके से फरार हो गए।

अब इस मामले में पीड़ित महिला की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है महिला को गया के मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जल रहा है। अब पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट को माने तो यह घटना गया के फस्सिल थाना क्षेत्र की है। इस मामले में मिली जानकारी के तहत दो युवक 32 साल की महिला को बाइक में उठाकर फल्गु नदी में बने टापू पर ले गए। यहाँ दोनों दरिंदों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद कुछ ही देर में 5 बाइक में सवार होकर 12 लड़के भी वहां आ गए। उसके बाद सभी ने बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया।

वहीँ जब पीड़िता ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने महिला की बुरी तरह से मारा। बताया जा रहा है शुरूआत में जब दो युवक महिला को लेकर नदी किनारे पहुंचे तो आस पास के गांव वालों ने उन्‍हें देख लिया, लेकिन अंधेरा होने के कारण गांव वाले कुछ समझ नहीं पाए। वहीँ जब कुछ देर बाद जब बाइक पर आए 12 लड़के भी नदी की तरफ जाते दिखे तो गांव वालों को शक हो गया। उसके बाद कुछ गांव वालों ने नदी किनारे देखा तो उन्हें पूरी घटना के बारे में पता चला। उसके बाद गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन सभी बिना कपड़े पहने ही अपने जूते-चप्पल छोड़कर मौके से फरार हो गए।

सलमान खान को एयरपोर्ट पर रोकना पड़ा भारी!, जब्त हुआ CISF जवान का मोबाइल

बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बुलाई अहम् बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -