जानिए डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम से जुड़े 10 रोचक तथ्य
जानिए डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम से जुड़े 10 रोचक तथ्य
Share:

पूर्व राष्‍ट्रपति एवं मिसाइल मैन के नाम से मशहूर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का आज 90वां जन्मदिन है। 27 जुलाई 2015 को कलाम हमसे बिछड़ गए तथा ऐसी मिसाल दे गए जो लाखों युवाओं के लिए आज भी प्रेरणा है। वे आज भी सभी के दिलों में जीवित हैं। इस अवसर पर जानिए उनसे जुड़े 10 बेहद रोचक तथ्य...

1- 15 अक्टूबर, 1931 को जन्मे डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम एक बहुत निर्धन परिवार से थे। उनके पिता के पास परिवार चलाने के नाम पर सिर्फ एक नाव थी।
2- डॉ. कलाम आरम्भ से बहुत मेहनती थे। केवल पांच वर्ष की आयु से ही, उन्होंने अपने परिवार को सपोर्ट करने के लिए अखबार बेचना आरम्भ कर दिया था।
3- कलाम साहब को फिजिक्स एवं गणित दोनों ही विषय बेहद पसंद थे। गणित पढने के लिए प्रातः 4 बजे ही उठ जाते थे।
4- कलाम साहब आरम्भ से एक पायलट बनना चाहते थे तथा एक बार वे इसके बहुत नजदीक पहुँच गए थे। भारतीय वायु सेना की चयन सूची में वे 9वें स्थान पर थे, जबकि केवल आठ व्यक्तियों का ही चयन होना था।
5- 1969 में वे ISRO में चले गए तथा उन्हें सेटेलाइट लांच व्हीकल्स का प्रोजेक्ट डायरेक्टर बना दिया गया। प्रोजेक्ट कामयाब रहातथार भारत ने पृथ्वी की कक्षा में रोहिणी उपग्रह भेजने में कामयाबी हासिल की।
6- कलाम साहब को “मिसाइल मैन” के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि उन्होंने भारत के लिए अग्नि तथा प्रथ्वी जैसी पावरफुल मिसाइल्स इंवेंट करने में अहम किरदार निभाया।
7- पोखरण-2 न्यूक्लीयर टेस्ट की कामयाबी के पीछे भी डॉ. कलाम का बड़ा हाथ था।
8- डॉ. कलाम भारत रत्न से सम्मानित तो हुए ही, उन्हें 40 विश्वविद्यालयों से डॉक्टरेट की उपाधि भी प्रदान की गयी।
9- उनकी जिंदगी से प्रेरित होकर “I AM Kalam” नामक बॉलीवुड फिल्म भी बनायी गयी।
10- डॉ. कलाम को बच्चों से बेहद प्यार था तथा वे हेमशा उनकी जिज्ञासा को शांत करने का प्रयास करते थे. यहाँ तक की अपनी मृत्यु से ठीक पहले भी वो यही काम कर रहे थे- वे IIM Shillong में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे।

सपना चौधरी के इस गाने ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक्ट्रेस के अंदाज ने लूटा दिल

'तारक मेहता' शो के मेकर्स ने किया ये बड़ा ऐलान, जानकर ख़ुशी से झूम उठेंगे फैंस

VIDEO: शुरू हुई अंकिता लोखंडे की मेहँदी-हल्दी की रस्मे!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -