बॉलीवुड की कुछ मूवीज ऑडियंस के दिलों में गहरी छाप छोड़ जाती हैं तो कुछ मूवीज के अभिनेता अपने किरदार की याद छोड़ जाते हैं। आज से 30 वर्ष पूर्व 1991 में आई फिल्म सनम बेवफा, सलमान खान की सुपरहिट मूवीज में एक है। जितना प्यार ऑडियंस ने फिल्म को दिया, उतना ही प्यार फिल्म की अभिनेत्री चांदनी को भी मिला।
सनम बेवफा की अभिनेत्री चांदनी फिल्म में अपने अभिनय तथा खूबसूरती के कारण लोगों के बीच छा गई थीं। इस मूवी के लिए चांदनी ने बकायदा ऑडिशन दिया था तथा हजारों लड़कियों में चुनी गई थीं। दरअसल, अपने अध्ययन के दौरान जब सनम बेवफा में सलमान खान के अपोजिट एक्ट्रेस के लिए एडवर्टिजमेंट निकला तो चांदनी ने भी इसके लिए फॉर्म भरा था। उस समय लड़कियां सलमान खान की सुपरहिट मूवी मैंने प्यार किया को लेकर अभिनेता की दीवानी थीं। चांदनी ने इस अवसर को हाथ से जाने नहीं दिया। खुशकिस्मती से चांदनी को सनम बेवफा में काम करने का अवसर प्राप्त हुआ।
किन्तु मूवीज में कुछ वर्षों तक काम करने के पश्चात् उन्होंने अभिनय लाइन से स्वयं को अलग कर लिया। उन्होंने 1994 में सतीश शर्मा से विवाह कर लिया था। शादी के पश्चात् वे हमेशा के लिए फ्लोरिडा शिफ्ट हो गईं। मजेदार बात ये है कि उन्होंने अपनी दोनों बेटियों का नाम बॉलीवुड अभिनेत्रियों के नाम पर करीना और करिश्मा रखा है। इस चकाचौंध के जगत से दूर चांदनी अब फ्लोरिडा के ऑरलैंडो में डांस सीखाती हैं।
NCB द्वारा पूछताछ के बाद गिरफ्तार हुआ मुच्छड़ पानवाला
भाई की हत्या का बदला लेने के लिए बहन यासमीन ने रची खौफनाक साजिश
ईशा देओल का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने के कुछ घंटों बाद हुआ बहाल