रेल बजट : महिलाओं का रखा गया है खास ख्याल
रेल बजट : महिलाओं का रखा गया है खास ख्याल
Share:

नई दिल्ली : सुरेश प्रभु के बक्से से निकले रेल बजट में महिलाओं का खास ख्याल रखा गया है। महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए औऱ पिछले साल मुंबई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से नीचे उतरते ही महिला पर हुए एसिड अटैक जैसी घटनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रभु ने इससे बिल्कुल भी समझौता नहीं किया है।

2016-17 के रेल बजट में महिलाओं के लिए सभी श्रेणी में 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई है। महिलाओओं की सुरक्षा के लिए 182 हेल्पलाइन नंबर होगा, जिस पर किसी भी विपदा की घड़ी में संपर्क किया जा सकता है। सुरक्षा का खास ख्याल रखते हुए महिलाओं की बोगी को बीच में रखा गया है।

311 स्टेशनों को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा जाएगा। इतना ही नहीं ट्रेन में सफर कर रही महिला के साथ सफर कर रहे छोटे बच्चों के लिए भी अलग से खाना उपलब्ध होगा। उसके लिए गरम दूध और गरम पानी उपलब्ध होगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -