30 नवंबर को है कार्तिक पूर्णिमा, जानिए गुरु नानक देव की अमूल्य सीख
30 नवंबर को है कार्तिक पूर्णिमा, जानिए गुरु नानक देव की अमूल्य सीख
Share:

इस साल 30 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का पर्व मनाया जाने वाला है। आप सभी को बता दें कि इसी दिन सिख संप्रदाय के पहले गुरु, गुरु नानक देव की जयंती भी मनाई जाती है। इस जयंती को प्रकाश पर्व के नाम से भी पुकारा जाता है। जी दरअसल यह पर्व सिख समुदाय का सबसे बड़ा पर्व है। गुरु नानक देव का जन्म 1469 में लाहौर से 30 मील दूर दक्षिण-पश्चिम में तलवंडी रायभोय नामक स्थान पर कार्तिक पूर्णिमा को हुआ जो अब पाकिस्तान में है। वह एक संत, कवि और समाज सुधारक थे। उन्होंने कई लोगों को अच्छी राह दिखाई। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं उनसे जुडी एक कहानी। आइए बताते हैं।

कहानी- एक बार की बात है उनके पास एक व्यक्ति आया और बोला, 'बाबा मैं चोरी तथा अन्य अपराध करता हूं। मेरा जीवन सुधर जाए, ऐसा कोई उपाय बताइए।' गुरु नानक देव जी ने कहा कि, 'तुम चोरी करना बंद कर दो। सत्य बोलने का व्रत लो। तुम्हारा कल्याण हो जाएगा।' वह व्यक्ति उन्हें प्रणाम कर लौट गया। कुछ दिन बाद वह फिर आया। बोला, 'बाबा चोरी करने और झूठ बोलने की आदत नहीं छूट रही है। मैं क्या करूं।'

गुरु नानक जी बोले, 'भैया, तुम अपने दिन रात का वर्णन चार लोगों के सामने कर दिया करो।' चोर ने अगले दिन चोरी की, लेकिन वह लोगों को बता नहीं पाया, क्योंकि उसे डर था कि लोग उससे घृणा करने लगेंगे। उसने उसी क्षण चोरी न करने का संकल्प लिया। कुछ दिन बाद वह नानक देव जी के पास गया और बोला, 'बाबा, आपके सुझाए तरीके ने मुझे अपराधमुक्त कर दिया है। अब मैं मेहनत से कमाई करके अपना गुजरा करता हूं।'

29 नवम्बर को है देव दीपावली, जानिए इससे जुडी कथा

बदमाश बबलू के आवास पर शिवराज प्रशासन ने चलाया बुलडोज़र, अतिक्रमण के चलते की गई कार्रवाई

BJP पर उद्धव ठाकरे ने साधा निशाना, बोले- '15 लाख डालने का आश्वासन...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -