अग्निकांड के बाद जागी दिल्ली सरकार एक साथ रद्द की इतने होटलों की फायर एनओसी
अग्निकांड के बाद जागी दिल्ली सरकार एक साथ रद्द की इतने होटलों की फायर एनओसी
Share:

नई दिल्ली : प्रदेश सरकार ने करोल बाग के होटल में आग लगने की घटना के बाद सख्त कदम उठाया है। सरकार ने इलाके के 30 होटलों के फायर अनापत्ति प्रमाण पत्र को रद्द कर दिया है। साथ ही एमसीडी से संबंधित होटलों को सील करने के लिए कहा है। आपको बता दें पिछले कई दिनों से प्रदेश में आग लगने की घटनाओं में वृद्धि हुई है.  

पुलवामा आतंकी हमले के बाद अमेरिका समेत कई बड़े देश भारत के साथ खड़े हुए

इस कारण रद्द की एनओसी 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली सरकार के गृहमंत्री ने शुक्रवार को बताया कि होटल का अग्निकांड पूरी दिल्ली के लिए सबक है। भविष्य में इस तरह के हादसों को रोकने के लिए सरकार ने करोल बाग के होटलों की जांच कराई। 13 फरवरी को दस्ते ने 23 होटलों की जांच की। इसमें से 13 होटल मानकों पर खरे नहीं उतरे। सरकार ने इनकी फायर एनओसी रद्द कर दी, जबकि अगले दिन 14 फरवरी को 22 होटलों में से 17 में गड़बड़ियां मिलीं। इनकी एनओसी भी रद्द कर दी गई है। जांच अभियान अभी करोल बाग में चल रहा है। 

झारखंड: सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया एक खूंखार नक्सली

आगे अब नहीं चला सकेंगे होटल 

जानकारी के लिए बता दें जिन होटलों की फायर एनओसी रद्द की गई है, वह अब आगे इसे नहीं चला सकेंगे। इन्हें सील करने के लिए एमसीडी को पत्र लिखा गया है। सरकार आगे भी इन पर हुई कार्रवाई पर नजर रखेगी। गृह मंत्री का कहना है कि सरकार एनओसी के नियमों में बदलाव करने जा रही है। अगले सप्ताह इस पर रिपोर्ट तैयार होगी। इसके तहत होटल के गलियारों में लकड़ी और प्लास्टिक शीट पर सख्त रोक लगेगी।

Flipkart TV Days सेल : स्मार्ट TV पर 15 हजार रु तक का तगड़ा डिस्काउंट, जल्द उठाएं फायदा

इस राज्य में थमने का नाम नहीं ले रहा स्वाइन फ्लू से हुई मौतों का सिलसिला

World Radio Day : आज भी लोगों के लिए बेहद खास है रेडियो..

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -