हॉकी इंडिया ने SAI के साथ किया 3 साल का समझौता
हॉकी इंडिया ने SAI के साथ किया 3 साल का समझौता
Share:

हॉकी इंडिया (HI) ने बीते दिन यानि कि बुधवार को भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के साथ 3 वर्ष का समझौता किया है। इस समझौते के अनुसार हॉकी इंडिया को उसका पुराना गौरव वापस दिलाना सम्मलित है।इस करार के मुताबिक हॉकी इंडिया के माध्यम से भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) हॉकी से जुड़े नए कार्यक्रमों में पैसा लगा सकेगा। इन दोनों संगठनों का मुख्य उद्देश्य भारत को विश्व स्तरीय हॉकी राष्ट्र बनाना है।

भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने समझौते इस करार के माध्यम से देश में युवा विकास और खेलों में उत्कृष्ठता लाने का मन बनाया है। दोनों संगठन आने वाले 3 वर्षो तक भारत में हॉकी के विकास और उसके गौरव के लिए साथ मिलकर काम करेंगे।

भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने हॉकी इंडिया के कोच विकास कार्यक्रम को और भी मजबूत बनाने का भी निर्णय  लिया है। वह घरेलू कोचों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कोचिंग कराने का काम करेगा और राष्ट्रीय खेल संस्थान (NIS) के सहयोग से उन्हें लाइसेंस सटिर्फिकट भी प्रदान करेगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -