पूर्णिया : बिहार के पूर्णिया जिले में ट्रक और ट्रैक्टर की जबदस्त टक्कर हुई। इस दुर्घटना में करीब 3 लोगों की मौत हो गई। दूसरी ओर 10 लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें करीब 4 लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार पूर्णिया जिले के सदर थाने के एनएच - 57 पर दुर्घटना हुई। इस दौरान ट्रक और ट्रैक्टर के मध्य हुई टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। दूसरी ओर इस दुर्घटना में करीब 10 लोग घायल हो गए थे। 10 में से 4 तो गंभीर हैं।
सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। अब पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल पर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के कारण जाम जैसी स्थिति निर्मित हुई जिसके बाद वाहनों को मार्ग से हटाया गया।