फैक्ट्री में गैस रिसाव होने से 3 की मौत
फैक्ट्री में गैस रिसाव होने से 3 की मौत
Share:

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में रबर फैक्ट्री में गैस रिसाव होने से तीन लोगों की मृत्यु हो गई। रिसाव के चलते मौत होने से 2 लोग बीमार हो गए। इसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बानकला लेदर काॅम्पलेक्स में चमड़े का काम किया जाता है। जहां पर श्रमिक सफाई का कार्य  करते थे। यहां गैस जमा होने से दम घुटने से 3 श्रमिकों की मृत्यु हो गई। इसे इंडस्ट्री स्तर का एक बड़ा हादसा माना जा रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार लेदर फैक्ट्री में अचानक गैस का रिसाव हो गया। मजदूर कुछ समझ पाते इसके पहले ही गैस का रिसाव अधिक बढ़ गया। ऐसे में श्रमिक विषैली गैसे के प्रभाव में आ गए। गैस रिसाव के चलते चंडी प्रमाणिक, अशोक मंडल और ए प्रमाणिक पीडि़त हो गए। गंभीर हालत में श्रमिकों को उपचार दिया गया।

जब अन्य श्रमिकों को घटना  की जानकारी मिली तो वे विरोध पर उतर आए। चमड़े की इस फैक्ट्री में हादसा होने के बाद जांच के आदेश दे दिए गए हैं। श्रमिकों द्वारा पीडि़तों के लिए मुआवजे की मांग की जा रही है। सरकार से भी इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की गई है। एहतियातन फिलहाल फैक्ट्री में काम बंद करवा दिया गया है। आसपास की फैक्ट्रियों में भी जांच की जा रही है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -