दिल्ली पहुंचे पंजाब एकता पार्टी के तीन विधायक, राहुल गांधी से की मुलाकात
दिल्ली पहुंचे पंजाब एकता पार्टी के तीन विधायक, राहुल गांधी से की मुलाकात
Share:

चंडीगढ़: देश के कई राज्यों में बीते कुछ दिनों सी सियासी हलचल काफी बढ़ गई है इस बीच पंजाब एकता पार्टी के तीन विधायक सुखपाल सिंह खैरा, जगदेव सिंह तथा पीरमल सिंह ने आज दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भेंट की तथा पंजाब एकता पार्टी का कांग्रेस पार्टी में विलय का ऐलान भी किया। पंजाब एकता पार्टी के विधायकों के साथ AICC महासचिव तथा पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत भी थे।

सुखपाल सिंह खैरा ने वर्ष 2019 में एक नया क्षेत्रीय राजनीतिक संगठन-पंजाबी एकता पार्टी स्थापित किया था तथा प्रदेश के लोगों को एक विकल्प देने का संकल्प लिया। पंजाब विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता खैरा ने जनवरी 2019 में आप की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था तथा अपनी स्वयं की पार्टी पंजाबी एकता पार्टी बनाई थी। इस नए पार्टी में अन्य दो विधायक कमलू तथा धौला पहली बार MLA बने थे।

वहीं आप से पहले कभी अमरिंदर सिंह की सख्त आलोचना करने वाले फायरब्रांड खैरा ने कांग्रेस छोड़ दी थी। इसके पश्चात् वो दिसंबर 2015 में आप में सम्मिलित हो गए। वर्ष 2017 में भोलाथ विधानसभा सीट से उन्होंने चुनाव जीता। आप में इस्तीफा देने से पहले खैरा ने बताया था कि आप में सम्मिलित होना राजनीतिक भूल थी। उन्होंने बताया, राष्ट्रीय स्तर पर कट्टर तथा फासीवादी भारतीय जनता पार्टी से लड़ने के लिए कांग्रेस एकमात्र व्यवहार्य मंच है तथा भ्रष्ट और पंजाब विरोधी बादल परिवार से प्रदेश को बचाने का एकमात्र विकल्प है।

उत्तरी चीन में एक लोहे की खदान में फंसे सभी 13 श्रमिकों की हुई मौत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी गलतियों को स्वीकार करें और विशेज्ञषों से मदद मांगें: राहुल गाँधी

स्वास्थ्य मंत्रालय ने यूएई के खिलाफ गंभीर यात्रा चेतावनी की जारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -