3 दिग्गज और 3 पार्टियां, आज हरियाणा में केजरीवाल-खट्टर और हुड्डा फूकेंगे सियासी महासंग्राम का बिगुल
3 दिग्गज और 3 पार्टियां, आज हरियाणा में केजरीवाल-खट्टर और हुड्डा फूकेंगे सियासी महासंग्राम का बिगुल
Share:

चंडीगढ़: आज हरियाणा (Haryana) में रैलियों का रविवार है। जून में होने वाले निकाय चुनावों तथा वर्ष 2024 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए सभी पार्टियों ने तैयारियां आरम्भ कर दी हैं। इसके मद्देनज़र प्रदेश के सीएम मनोहर लाल खट्टर (CM Manohar Lal), पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा तथा AAP के मुखिया तथा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal Rally), तीनों दिग्गज नेता आज अलग-अलग रैली करेंगे। इसको लेकर AAP के हरियाणा ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है, दिल्ली जीती और जीता पंजाब, अब जीतेंगे हरियाणा। हालांकि कुरुक्षेत्र में केजरीवाल की रैली से पहले आंधी से तंबू उखड़ने की जानकारी सामने आई है।

वही हरियाणा की राजनीति में AAP की एंट्री ने इस बार चुनावी मुकाबले को रोचक बना दिया है। हरियाणा में जून में स्थानीय निकाय चुनाव होने जा रहे हैं। वही हरियाणा में AAP की बढ़ती पैठ ने सत्ता पर काबिज बीजेपी सहित स्थानीय दलों को सोचने पर विवश कर दिया है। इस बार नगर निगम के साथ-साथ 2024 के विधानसभा चुनावों पर भी आप की नजर है। इसको देखते हुए अरविंद केजरीवाल ने कुरुक्षेत्र को चुना है। कहा जा रहा है कि इस रैली में राज्य की राजनीति के बड़े नाम आम आदमी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। AAP नेता भी पहले से दावा कर रहे हैं कि कुरुक्षेत्र की रैली गेम चेंजर होगी। वहीं रात में आए आंधी तुफान में तंबू उखड़ गया है।

साथ ही हरियाणा की सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस तथा पूर्व सीएम हुड्डा की टीम भी सक्रीय दिखाई दे रहा है। आज फतेहाबाद में भुपेंद्र हुड्डा रैली करेेंगे। AAP के दखल से कांग्रेस की मुश्किलें हरियाणा की सत्ता में वापसी के लेकर अवश्य बढ़ गई हैं किन्तु इनके नेता चुनौतियों को मानने को तैयार नहीं हैं। वही आज ही सीएम मनोहर लाल खट्टर भी सिरसा में ‘प्रगति रैली’ को संबोधित करेंगे। बीजेपी की प्रगति रैली में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आम जनता के लिए चलाई जा रही योजना की चर्चा सबसे अधिक संभव है। क्योंकि ऐसा कहा जा रहा है कि खट्टर सरकार के प्रति लोगों में नाराजगी है। 

'यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा देना सही नहीं..', बाबा साहेब आंबेडकर ने पोते ने कोर्ट के फैसले पर उठाए सवाल

'हमार नंदी उधर काहे ताकत है..', ज्ञानवापी मामले पर रवि किशन का बड़ा बयान

मंदिर के बाहर से ही दर्शन करके वापस चले गए शरद पवार, पार्टी ने कहा- 'उन्होंने खाया था नॉनवेज...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -