कराची में अलग अलग जगह 3 धमाके
कराची में अलग अलग जगह 3 धमाके
Share:

कराची : बाचाखान विश्विद्यालय में हमले के बाद अब पाकिस्तान में फिर से धमाकों की गूंज सुनाई देने लगी है। दरअसल कराची में ग्रेनेड विस्फोट हुआ। मिली जानकारी के अनुसार कराची में ग्रेनेड से हमले किए गए हैं। ये हमले तीन स्थानों पर हुए हैं जिसके कारण कराची में हड़कंप मच गया। लोग बचने के लिए यहां - वहां भागने लगे। लोगों को कुछ समझ ही नहीं आया। लोग बचने के लिए दौड़ने लगे।

लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया। खबर के अनुसार पहला धमाका मुबिना कस्‍बा पुलिस थाने में हुआ, जहां एक अज्ञात व्‍यक्ति ने ग्रेनेड फेंका। दूसरा ग्रेनेड हमला बाइक सवारों ने किया, उन्होंने करीमाबाद में आपवा महिला कॉलेज पर किया।

वहीँ तीसरा धमाका उत्‍तरी नजीमाबाद में हुआ। वहां हमलावरों ने एक स्‍कूल में ग्रेनेड फेंका है। स्कूल में बच्चे मौजूद थे। जिसके कारण स्कूल में अफरा - तफरी मच गई। इसमें एक बच्‍चे के घायल होने की खबर है। पुलिस द्वारा इस मामले में यह कहा गया कि सबूतों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस दौरान सिंध के गृहमंत्री सोहेल अनवर ने घटना को लेकर रिपोर्ट मांगी है।

उल्लेखनीय है कि आतंकवादियों को समर्थन देने वाला पाकिस्तान स्वयं ही आतंकवाद से प्रभावित हो गया है। दरअसल तालिबान समर्थित आतंकी संगठनों द्वारा पाकिस्तान में धमाके किए जा रहे हैं। हालांकि ग्रेनेड हमलों को लेकर किसी भी आतंकी संगठन ने अपनी जिम्मेदारी नहीं ली है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -