पुलवामा में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड, 3 की मौत
पुलवामा में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड, 3 की मौत
Share:

जम्मू कश्मीर में भारी बारिश के बीच अब भूस्खलन शुरू हो गया है। यहाँ के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में तंबू से टकराकर भूस्खलन हो गया और इससे तीन लोगों की मौत हो गई है। केवल यही नहीं बल्कि इस दुर्घटना में एक महिला के घायल होने की भी खबर है। इस पूरे मामले के बारे में अधिकारियों ने बीते शनिवार को बताया। उन्होंने कहा, 'जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में मध्यम बर्फबारी (Snowfall) हुई। जबकि मैदानी इलाकों में भारी बारिश (Heavy Rains) हुई, जिससे सुबह को ठंड काफी बढ़ गई और सर्दी जैसे हालात पैदा हो गए।'

दूसरी तरफ पुलवामा के डिप्टी कमिश्नर बसीर उल हक चौधरी ने जानकारी दी और कहा कि, 'चार लोग भूस्खलन से आए मलबे के नीचे दब गए, जिनमें तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि एक अन्य महिला घायल हो गई। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।' ऐसी भी खबरें हैं कि उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। वहीं डिप्टी कमिश्नर बसीर उल हक चौधरी का कहना है कि 'सभी मृतक राजौरी जिले के कालाकोट के थे और अलग-अलग परिवारों से थे।' इसी के साथ उन्होंने बताया कि प्रशासन ने अन्य परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि, 'संगरवानी के पहाड़ी इलाके से उन्हें एक इमरजेंसी कॉल आया था। जिसके बाद पुलवामा जिले में 30 खानाबदोश परिवारों को उनके पशुओं के साथ बचाया गया।'

इसी के साथ एक पुलिस प्रवक्ता ने यह भी कहा कि, 'खानाबदोश परिवारों के 200 से अधिक सदस्यों को उनके पशुओं के साथ बचाया गया है। इसके अलावा उनकी आवश्यक वस्तुओं को भी सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।' आप सभी को बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ के आने के बाद शुक्रवार को केंद्र शासित प्रदेश में भारी बारिश हुई, जबकि दक्षिण और उत्तरी कश्मीर में मध्यम बर्फबारी हुई।

जम्मू-कश्मीर: आतंकवादियों से मुठभेड़ में 1 जवान और 2 पुलिस कर्मी घायल

आज IIT जम्मू में रिसर्च सेंटर का उद्घाटन करेंगे गृह मंत्री अमित शाह

अमित शाह का जम्मू कश्मीर दौरा महबूबा के लिए नौटंकी, आतंकवाद के नाम पर साध ली चुप्पी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -