style="text-align: justify;">अटारी/पंजाब: अमृतसर स्थित अटारी सीमा पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों और पाकिस्तानी स्मगलरों के बीच मुठभेड़ जारी है। बताया गया है कि मुठभेड़ के चलते बल के तीन जवान घायल हो गये, जबकि स्मगलरों को भी काफी नुकसान होने की जानकारी मिली है। अटारी भारत और पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा है।
बताया गया है कि पाकिस्तान के स्मगलर मादक पदार्थों की तस्करी पिछले लंबे समय से कर रहे थे लेकिन इस बार वे बल की निगाहों से बच नहीं सके।
बीएसएफ के जवानों ने जब स्मगलरों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने गोलीबारी करना शुरू कर दी। इसके बाद बल के जवानों ने भी स्मगलरों को जवाब देना शुरू किया। समाचार लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी थी। गौरतलब है कि पाकिस्तान से बड़ी मात्रा में मादक दवाईयां व पदार्थ स्मगलिंग के माध्यम से पंजाब एवं अन्य शहरीों में लाई जाती है।