कांग्रेस ने घोषित किए 29 और उम्मीदवार
कांग्रेस ने घोषित किए 29 और उम्मीदवार
Share:

लखनऊ: रायबरेली और अमेठी जिले की विधानसभा सीटों पर टिकट के बंटवारे के बाद कांग्रेस ने गुरुवार को अपनी 29 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। सपा के साथ हुए गठबंधन के बाद कांग्रेस राज्य में सिर्फ 105 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

इस लिस्ट के साथ कांग्रेस ने कुल 97 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। अब उसे कुल 8 सीटों पर अपने प्रत्याशी और घोषित करने हैं। कांग्रेस ने इससे पहले तीसरे और चौथे चरण के लिए 25 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी।

गुरुवार को तय हुआ था कि अमेठी और रायबरेली की 10 सीटों में से 8 पर कांग्रेस और 2 पर सपा चुनाव लड़ेगी। सपा ने अपने मंत्री गायत्री प्रजापति को अमेठी से पहले ही उम्मीदवार बना रखा है।

कांग्रेस की लिस्ट में रायबरेली के बाहुबली नेता अखिलेश सिंह की बेटी अदिति सिंह का नाम भी है। अदिति सिंह रायबरेली सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार बनाई गई हैं। अमेरिका में पढ़ाई पूरी करने के बाद अदिति सिंह ने हाल ही में राजनीति में कदम रखा है।

और पढ़े-

डेरा सच्चा ने दिया भाजपा गठबंधन को समर्थन

EC के आदेश से खुली परिवारवाद की पोल: गुर्जर

कांग्रेस-भाजपा एसवाईएल पर कर रहे हैं राजनीति : चौटाला

समाजवादी ने अमेठी-रायबरेली में कांग्रेस को दी 10 में से 8 सीट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -