अयोध्या में स्थापित होगी भगवान राम की विशाल प्रतिमा, अधिगृहीत होगी 28 हेक्टेयर भूमि
अयोध्या में स्थापित होगी भगवान राम की विशाल प्रतिमा, अधिगृहीत होगी 28 हेक्टेयर भूमि
Share:

लखनऊ: अयोध्या में भगवान श्रीराम की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा बनाने के लिए 28.284 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। अयोध्या के डीएम अनुज झा ने जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव पर्यटन विभाग के पास पहुंचा दिया है। अयोध्या में सरयू नदी के निकट भगवान राम की लगभग 221 मीटर ऊंची प्रतिमा बनाई जानी है। प्रतिमा के पास प्रदर्शनी दीर्घा और दर्शनार्थियों के लिए सुविधाओं के लिए अन्य निर्माण भी किए जाएंगे। इसके लिए 28.284 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण किए जाने का प्रस्ताव है।

सर्किल रेट के हिसाब से जमीन का दाम 38 करोड़ 6 लाख 11 हजार 212 रुपये बताया जा रहा है। किन्तु नियम के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र की भूमि का मुआवजा सर्किल रेट से चार गुना और शहरी क्षेत्र की भूमि का मुआवजा सर्किल रेट से दोगुना चुकाने का नियम है। पर्यटन विभाग के अधिकारियों का अनुमान है कि जमीन अधिग्रहण में लगभग 80 करोड़ रुपये से अधिक की लगात आएगी। लोकसभा चुनाव के बाद सरकार के सामने प्रस्ताव पेश कर अधिग्रहण की कार्यवाही आगे बढ़ाई जाएगी। 

गौरतलब है कि सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि खातेदार की सहमति से ही उसकी भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। भगवान श्रीराम की प्रतिमा 151 मीटर ऊंची होगी। 50 मीटर ऊंचे पैडस्टल और 20 मीटर ऊंचे छत्र को जोड़ने के बाद मूर्ति की कुल ऊंचाई 221 मीटर हो जाएगी। 50 मीटर ऊंचे पैडस्टल के भीतर ही अत्याधुनिक म्यूजियम बनाया जाएगा। इसमें अयोध्या का इतिहास, इक्ष्वाकु वंश का इतिहास सम्बन्धी वस्तुएं और जानकारी रखी जाएगी।

ग्राहकी कमजोर होने के कारण सोने और चांदी के दामों में नजर आई बढ़ोतरी

लगातार चौथे दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में नजर आई गिरावट

उत्पादन क्षेत्र में सुस्ती के कारण, इस साल मार्च में 0.1 फीसदी तक घटा औद्योगिक उत्पादन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -