26/11 RSS की साजिश: जब हफ़ीज़ सईद ने पढ़ी थी दिग्विजय सिंह द्वारा लॉन्च की गई किताब
26/11 RSS की साजिश: जब हफ़ीज़ सईद ने पढ़ी थी दिग्विजय सिंह द्वारा लॉन्च की गई किताब
Share:

नई दिल्ली: डेविड हेडली, वह आतंकी, जो 26/11 को मुंबई में हुए आतंकी हमलों की प्लानिंग में शामिल था। हेडली को 2009 में पाकिस्तान जाते हुए शिकागो के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया और मुंबई हमलों में भूमिका सिद्ध करने के लिये केस चलाया गया।  मुकदमे की गवाही के दौरान उसने बताया कि मुंबई हमला पाकिस्तान की गुप्तचर संस्था इंटर सर्विसेज़ इंटेलीजेंस (ISI) ने प्रायोजित किया था। सरकारी गवाह बनाने के बाद हेडली ने अमेरिकी व भारतीय जांच अधिकारियों के साथ सहयोग किया।

उसकी गवाही के बाद आतंकी संगठन जमात-उद-दावा (JUD) के सरगना हाफिज मुहम्‍मद सईद का भी बयान सामने आया था। सईद ने ट्वीट कर कहा था कि '26/11-आरएसएस की साजिश’ नॉवेल पढ़ रहा हूं, जो साबित करता है कि 26/11 हमलों से जेयूडी और आईएसआई का कुछ लेना-देना नहीं है।' बता दें कि यह किताब कांग्रेस के करीबी माने जाने वाले पत्रकार अज़ीज़ बर्नी ने लिखी थी और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह इसे लॉन्च करने पहुंचे थे। इसी किताब की आड़ लेकर हाफिज सईद खुद को पाक-साफ़ करने में लगा हुआ था। 

किताब में क्या था :-

- 26/11 आतंकी हमले के लिए भाजपा और RSS जिम्‍मेदार हैं। भाजपा ने कभी इस मामले की जांच में देरी का मुद्दा नहीं उठाया।

- एटीएस चीफ हेमंत करकरे मालेगांव ब्‍लास्‍ट मामले के संबंध में तथ्‍य पेश करने वाले थे, जिससे कई साधु-संत बेनकाब हो जाते। इसलिए भाजपा-RSS ने उनकी हत्या करा दी। 

- मुंबई हमलों को अंजाम देने में RSS की मदद इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद और अमेरिकी इंटेलिजेंस एजेंसी CIA ने की थी।

- 1993 के बाद देश में जितने भी धमाके हुए, वो RSS और मोसाद ने ही कराए थे।

- RSS और इजरायल भारत में अस्थिरता फैलाना चाहते हैं।

अब आप खुद सोच सकते हैं कि इस पूरी किताब में पाकिस्तान के खिलाफ एक भी बात नहीं लिखी गई है, जबकि कई युद्धों में भारत की मदद करने वाले इजराइल पर साजिशें रचने का आरोप लगाया गया था। हालांकि, अज़ीज़ बर्नी ने कोर्ट की फटकार के बाद अपनी किताब में झूठे दावे करने के लिए माफ़ी मांग ली थी, लेकिन यह सवाल आज भी है कि वो किताब किसके कहने पर लिखी गई थी, जिसको ढाल बनाकर हफ़ीज़ सईद जैसे आतंकी अपने कुकर्म छिपा रहे थे और दिग्विजय सिंह जैसे जनप्रतिनिधि उस किताब को सत्य प्रमाणित कर रहे थे।  

धरती पर मंडरा रहा एलियन का खतरा! ये एक लापरवाही बनेगी वजह

जानिए आज क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव?

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस: जाने इस दिन के बारे में

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -