गढ़चिरौली एनकाउंटर में मारे गए 26 नक्सली
गढ़चिरौली एनकाउंटर में मारे गए 26 नक्सली
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली एनकाउंटर में पुलिस ने 50 लाख के इनामी नक्सली मिलिंद तेलतुम्बडे को ढेर कर दिया है। जहां इस बात का पता चला है कि मिलिंद तेलतुम्बडे भीमा कोरेगांव केस में वांछित अपराधी थे। दरअसल, शनिवार को मुंबई से करीब 900 किलोमीटर दूर पूर्वी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में कम से कम 26 नक्सली को ढेर कर दिया गया है।

करीब 12 घंटे तक चली मुठभेड़: पुलिस अधिकारी ने बोला है कि सुबह से शुरू हुई मुठभेड़ तकरीबन 12 घंटे तक चली। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने रविवार को कहा है कि प्रारंभिक पहचान के अनुसार, मिलिंद शनिवार की मुठभेड़ में मारे गए 26 नक्सलियों में से एक ही है। फिलहाल, अन्य मारे गए नक्सलियों की पहचान का पता लगाया जा रहा है। 

चार जवान घायल: मुठभेड़ में चार जवान जख्मी हो गए है। घायल पुलिसकर्मियों को नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया गया था, जिसके उपरांत इन्हें एयरलिफ्ट किया गया। इन्हें नागपुर के क्रिटिकल केयर कॉमप्लेक्स ऑफ ऑरेंज सिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में भर्ती किया जा चुका था। जहां इनका उपचार किया जा चुका है।

जानिए जवाहरलाल नेहरू के बारे में 10 रोचक तथ्य

एक और खतरा! सामने आया डेंगू मरीज का दुर्लभ मामला, जानकर हो जाएंगे हैरान

जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर बोले पीएम मोदी- ‘चाचा नेहरू’ की आज...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -