हरियाणा में कोरोना से 26 लोगों की गई जान, 1625 पॉजिटिव मिले
हरियाणा में कोरोना से 26 लोगों की गई जान, 1625 पॉजिटिव मिले
Share:

चंडीगढ़: देश के राज्य हरियाणा में COVID-19 से 26 और मरीजों की जान चली गई है। जबकि संक्रमण के1625 नए केस भी सामने आए हैं। 24 घंटे में 2063 रोगी स्वस्थ भी हुए हैं। अब मरीजों का आंकड़ा 30 दिन में दोगुना हो रहा है। फरीदाबाद में दो, गुरुग्राम में दो, अंबाला में एक, रोहतक में एक, पानीपत में चार, करनाल में दो, हिसार में दो, झज्जर में तीन, भिवानी में एक, कुरुक्षेत्र में एक, फतेहाबाद में दो, सिरसा में दो व यमुनानगर में तीन संक्रमितों की संक्रमण से मौत हुई है।

कुल संक्रमितों का आंकड़ा अब 128599 पहुंच गया है। जिसमें से 112877 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। वही राज्य में अब 14340 सक्रीय मरीज हैं। जबकि मरने वालों की कुल संख्या 1382 हो गई है। अभी 340 मरीजों की स्थिति अधिक नाजुक बनी हुई है। रिकवरी रेट 87.77 प्रतिशत पहुंच चुकी है। जबकि संक्रमण की दर 6.72 प्रतिशत है। राज्य में स्वास्थ्य महकमे ने 141573 संक्रमितों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा गया है। जबकि 6675 संदिग्ध रोगियों की सैंपल रिपोर्ट की प्रतीक्षा है। 

वही हरियाणा में 24 घंटे में फरीदाबाद में 155, गुरुग्राम में 282, सोनीपत में 119, रेवाड़ी में 82, अंबाला में 73, रोहतक में 77, पानीपत में 41, करनाल में 68, हिसार में 142, पलवल में 31, पंचकूला में 113, महेंद्रगढ़ में 42, झज्जर में 25, भिवानी में 25, कुरुक्षेत्र में 134, नूंह में 15, सिरसा में 76, यमुनानगर में 57, फतेहाबाद में 36, कैथल में 20, जींद में 12 व चरखी दादरी में 11 नए मरीज सामने आए हैं।  अब तक फरीदाबाद में 19819, गुरुग्राम में 20713, सोनीपत में 8261, रेवाड़ी में 5710, अंबाला में 7910, रोहतक में 5924, पानीपत में 7320, करनाल में 7327, हिसार में 6187, पलवल में 2596, पंचकूला में 5992, महेंद्रगढ़ में 3453, झज्जर में 2489, भिवानी में 2746, कुरुक्षेत्र में 5645, नूहं में 1117, सिरसा में 3769, यमुनानगर में 4181, फतेहाबाद में 2331, कैथल में 2439, जींद में 2059  व चरखी दादरी में 611 संक्रमित रोगी सामने आ चुके हैं। इसी के साथ आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। 

दुर्गा पूजा से बंगाल चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, दिल्ली में तैयार हुई रणनीति

ममता बनर्जी को गले लगाने की धमकी देने वाले भाजपा नेता अनुपम हाजरा को हुआ कोरोना

यूपी पुलिस ने राहुल गाँधी के साथ किया दुर्व्यवहार, भूख हड़ताल पर बैठे पुडुचेरी सीएम नारायणसामी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -