जब 250 यात्री एयरपोर्ट पर फंसे रहे
जब 250 यात्री एयरपोर्ट पर फंसे रहे
Share:

मुंबई। आमतौर पर एयरइंडिया की विमानन सेवाओं में लापरवाही बरती जाने की बातें सामने आती रहती हैं लेकिन, अब एक ऐसी जानकारी सामने आई है, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाऐंगे। दरअसल छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर करीब 250 यात्री घंटों तक फंसे रहे, इसका कारण था कि, मुंबई से अहमदाबाद की ओर जाने वाली फ्लाइट करीब 7 घंटे देरी से एयरपोर्ट पर पहुंची।

उल्लेखनीय है कि,सर्द मौसम में सुबह के समय कोहरे का असर रहता है। ऐसे में विभिन्न स्थानों से उड़ने वाली फ्लाईट्स को अपेक्षाकृत देरी से उड़ाना पड़ता है। उत्तर भारत की ओर से, विभिन्न शहरों में उड़ने वाली फ्लाईट्स तो सर्द मौसम में अक्सर लेट रहती हैं। इतना ही नहीं,इन फ्लाईट्स के लेट रहने के कारण समूचे एयर ट्रैफिक पर असर पड़ता है।

जिसके कारण, अन्य शहरों की फ्लाईट्स भी लेट हो जाती हैं। हाल ही में मुंबई से अहमदाबाद की ओर जाने वाली विमान सेवा का भी ऐसा ही असर रहा। यह एयर सर्विस करीब 7 घंटे देरी से एयरपोर्ट पहुंची। इतनी देर में फ्लाईट में सवार यात्रियों की हालत खराब हो गई।

जिन यात्रियों को इस फ्लाईट का इंतजार करना था वे मुंबई में भोजन और आदि प्रबंध न होने से परेशान होते रहे। यात्रियों ने एयरलाइन्स पर लापरवाही का आरोप लगाया, और धरना दिया। दूसरी ओर, फ्लाईट में सवार पैसेंजर्स ने भी फ्लाईट इतनी अधिक देरी से पहुंचने पर विमानन कंपनी की सेवाओं के प्रति असंतुष्टि जताई।

उड़ान से पहले रन वे पर आया जंगली सुअर

हैदराबाद- इंडिगो स्टाफ से दुर्व्यवहार

इन महिलाओ के कारण फ्लाइट में रातभर सो न पाए 'बॉबी देओल'

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -