पश्चिम बंगाल में अंतिम चरण के मतदान के शुरुआत में ही पहुंची 250 शिकायतें
पश्चिम बंगाल में अंतिम चरण के मतदान के शुरुआत में ही पहुंची 250 शिकायतें
Share:

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में चल रहे छठे व आखिरी चरण के मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद की गई है। सुबह से ही बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी जा रही है। सुबह से शुरुआती चार घंटो में 45.88 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। इससे पहले 9 बजे तक 18 फीसदी तक मतदान हुआ।

मतदान की शुरुआत में ही सुबह 8.30 बजे तक चुनाव आयोग के पास 250 से अधिक शिकायतें दर्ज कराई गई थी। सबसे अधिक शिकायतें ईस्ट मेदिनीपुर से की गई। इस चरण में 2 जिलों की 25 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इनमें कूच बिहार की 9 और पुरबा मेदिनीपुर जिले की 16 सीटें भी शामिल हैं।

आखि‍री चरण में 170 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है। इस चरण में महिला उम्मीदवारों की संख्या 18 है। कुल 170 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजामा रहे है। अंतिम चरण में कुल वोटरों की संख्या 58,04,019 है, इनमें से 27,80,150 महिला, 30,11,574 पुरुष और 68 किन्नर है।

इस बार के चुनाव में बांग्लादेशी इन्क्लेव नया वोट बैंक बनकर उभरा है। सुबह सात बजे से शुरु हुआ मतदान शाम के 6 बजे तक चलेगा। अंतिम चरण के मतदान में केंद्रीय बलों की 361 कंपनियों के अलावा 50 हजार सुरक्षा कर्मी को तैनात किया गया है। इसके आगे अब 19 मई को मत गणना होगी।

चुनाव आयोग ने मतदान के दौरान हिंसा और धांधली पर नियंत्रण को लेकर विशेष सतर्कता का निर्देश दिया है। पक्षपात के मद्देनजर आइपीएस अधिकारी भारती घोष को कोलकाता छोड़ कर जाने पर रोक लगा दी गई है। अभी तक मतदान और मतदान के बाद की हिंसा में 11 लोगों की जान जा चुकी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -