4 बच्चों की मां पर आया 25 वर्षीय युवक का दिल, ख़बरों में छाई लव स्टोरी
4 बच्चों की मां पर आया 25 वर्षीय युवक का दिल, ख़बरों में छाई लव स्टोरी
Share:

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक कपल की लव स्टोरी वायरल हो रही है जिनकी उम्र में 29 वर्ष का अंतर है। उम्र में ज्यादा फासला होने के चलते उन्हें लोगों के बुरे कमेन्ट का सामना करना पड़ता है। कपल ने बताया कि लोग उनकी खिल्ली उड़ाते हैं, ताने मारते हैं तथा हद से अधिक आलोचना करते हैं। हाल ही में कपल ने सगाई की है। दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं।

कपल का कहना है कि वे पहली नजर में ही एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। कपल ने कहा कि कई लोगों को उनकी फोटोज को देखकर लगता है कि वे मां और बेटे हैं। इंग्लैंड के रहने वाले ल्यूक एलियास एवं स्टेफ व्हाइट की मुलाकात छह महीने पहले हुई थी। अब दोनों ने एक दूसरे से सगाई की है। पिछले वर्ष जून में ल्यूक और स्टेफ ने फेसबुक पर चैटिंग करना आरम्भ किया था। इसके दो दिन बाद दोनों ने मुलाकात की। फिर दोनों ने आयु में 29 वर्ष का अंतर होने के बावजूद एक दूसरे को गले लगाया और डेट करना आरम्भ कर दिया। 25 साल के ल्यूक का कहना है कि वह 54 वर्ष की स्टेफ पर फिदा हो गए थे। उनका कहना है, 'वह जमीन से जुड़ी हैं एवं उनका व्यक्तित्व बहुत प्यारा है।'

स्टेफ चार बच्चों की मां हैं। उनका कहना है कि जब वह, ल्यूक के साथ पहली डेट पर गई थीं, तभी आगे बढ़ने का निर्णय ले लिया था। उन्हें ऐसा लगा जैसे उनकी लॉटरी लग गई हो। ड्राइवर के रूप में काम करने वाले ल्यूक का कहना है कि स्टेफ उनके जीवन का प्यार हैं। उनका कहना है कि उन्हें परिवार एवं दोस्तों का पूरा सपोर्ट है मगर अनजान लोग उन्हें तिरछी नजरों से देखते हैं। ल्यूक और स्टेफ दोनों ही खुद पर आ रहे कमैंट्स को नजरअंदाज करने का प्रयास करते हैं। दोनों वर्ष के आखिर में शादी करने की उम्मीद कर रहे हैं।

बहन ने ही लीक कर दिया था इस एक्ट्रेस का प्राइवेट वीडियो, आपत्तिजनक हालत में देख दंग रह गए थे फैंस

नेशनल टीवी पर बनेगा 'इतिहास', 50 साल बाद स्क्रीन पर साथ आएगी ये मशहूर जोड़ी

शादी के बंधन में बंधी 'बालिका वधू' की एक्ट्रेस, खुद सुनाई अनोखी लव स्टोरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -