भारतीय नौसेना के 25 वर्षीय जवान ने की ख़ुदकुशी, सर्विस राइफल से खुद को मार ली गोली
भारतीय नौसेना के 25 वर्षीय जवान ने की ख़ुदकुशी, सर्विस राइफल से खुद को मार ली गोली
Share:

मुंबई: भारतीय नौसेना के 25 साल के एक जवान ने मुंबई बंदरगाह पर अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर ख़ुदकुशी कर ली। नौसेना अधिकारी ने बताया है कि यह घटना शनिवार दोपहर नौसैनिक युद्धपोत पर हुई और नेवी ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। अधिकारी ने कहा है कि, 'नाविक जहाज पर एक कमरे में गया और अपने आप को गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।'

अधिकारी ने जानकारी दी है कि आत्महत्या के पीछे का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस को संदेह है कि नाविक ने कुछ घरेलू मुद्दों की वजह से यह कदम उठाया होगा। उन्होंने कहा कि दुर्घटनावश मौत का केस दर्ज कर लिया गया है। संपर्क करने पर, नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 

उल्लेखनीय है कि नेवी का एक 22 वर्षीय कर्मचारी उरण से विगत गुरुवार को लापता हो गया, जो पड़ोसी जिले रायगढ़ में INS अभिमन्यु बेस कैंप में रसोइए के रूप में काम कर रहा था। पुलिस ने अधिकारी ने बताया कि कर्मचारी की पहचान विशाल महेशकुमार के तौर पर की गई है, जो 3 नवंबर की सुबह तैरने के लिए उरण स्थित अपने घर से निकला था। उन्होंने कहा कि जब विशाल घर नहीं लौटा, तो उसके अभिभावक उरण पुलिस थाने पहुंचे और उसके लापता होने की FIR दर्ज कराई।

EWS आरक्षण पर कांग्रेस ने मरी पलटी, पहले 'सुप्रीम' फैसले का स्वागत किया और अब...

पंजाब: हथियारों के लिए सीएम मान ने बनाए सख्त नियम, टारगेट किलिंग के मद्देनज़र लिया गया फैसला

'जेल में मिलने आईं थीं प्रियंका..', राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी ने किया बड़ा खुलासा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -