फ्रीज में रखे 24 वर्ष के भ्रूण से जन्मी संतान
फ्रीज में रखे 24 वर्ष के भ्रूण से जन्मी संतान
Share:

न्यूजर्सी। फर्टीलिटी के क्षेत्र में एक जानकारी सामने आई है। यदि इस तरह के प्रयोग को सफलता के साथ आगे बढ़ाया जाता रहा तो वे दिन दूर नहीं जब रक्त की तरह लंबे समय तक मानव भ्रूण को सहेजकर रखा जा सकेगा और इसके माध्मय से सतानोत्पत्ती करवाई जा सकेगी। जी हां, अमेरिका में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिसमें कृत्रिम गर्भाधान किया गया। मगर इसके लिए करीब 24 वर्ष पूर्व फ्रिज कर रखे गए भ्रूण का उपयोग किया गया था। इस भ्रूण से बच्ची का जन्म हुआ है।

हालांकि इसके पूर्व 20 वर्ष के भ्रूण से एक संतान विकसित किए जाने का रिकाॅर्ड कायम है। मगर अब 24 साल के भ्रूण को सहेजकर उससे संतान उत्पन्न करना मेडिकल साईंस के लिए एक अच्छा संकेत माना जा रहा है। इस संतानोत्तपत्ति के लिए अमेरिका में आईवीएफ तकनीक का उपयोग किया गया। इस तरह के गर्भाधान से उत्पन्न बच्ची का नाम एमा रेन गिब्सन रखा गया है।

संतान को जन्म देने वाली टीना गिब्सन ने कहा कि वह केवल 25 वर्ष की है। उनका कहना था कि वे इस मामले में नहीं जानती है कि यह एक विश्व रिकाॅर्ड है। टीना ने बच्चे के लिए यहां के राष्ट्रीय भ्रूणदान केंद्र से संपर्क किया था। इस भ्रूण केंद्र में भ्रूणों को बर्फ में जमा करके रखा जाता है। जिससे भ्रूण लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सके। टीना के पति बंजामिन गिब्सन संतान उत्पत्ती में सक्षम नहीं थे। ऐसे में उन्होंने भ्रूण को कहीं और से लेने का निर्णय लिया। हालांकि इसके पहले दंपति की जांचे हुई थीं मगर बाद में वे इस कार्य में सफल हो गए और अब दोनों एक बच्ची के माता - पिता हैं।

अस्पताल से चोरी हुआ बच्चा, नाले में मिला शव

अपने वतन लौटेगा पाकिस्तान का मूक - बधिर बच्चा

मिलिए सांता क्‍लॉज से सांता की कहानी में

अजब गजब : जिन्दा नहीं, मृत लोगों की होती है यहाँ शादी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -