2340 साल पुरानी ममी मौजूद है भारत के इस शहर में
2340 साल पुरानी ममी मौजूद है भारत के इस शहर में
Share:

नई दिल्ली: भारत में हजारों साल पुरानी ममी जयपुर के मशहूर अल्बर्ट म्यूजियम में रखी हुई है जो 2340 साल पुरानी एक महिला की ममी है. हाल ही में इस ममी की स्थिति को जांचने मिस्र के एक्सपर्ट बुलाए गए थे. अल्बर्ट म्यूजियम से जुड़े सूत्रों के अनुसार, यह ममी मिस्र के पुराने नगर, पैनोपोलिस से खुदाई के दौरान मिली थी. यह ममी जिस महिला का है उसका नाम 'तूतू है जो मिस्र में उस समय खेम नाम के एक देवता की पूजा करने वाले पुरोहितों के परिवार की सदस्या थी. महिला की ममी को साल 1880 में ब्रिटिश सरकार मिस्र से भारत लेकर आई थी. उसके बाद से ही इसे जयपुर के अल्बर्ट म्यूजियम में इसे संभाल कर रखा गया है.

इस बार आई मिस्र से तीन सदस्यों की टीम ने अल्बर्ट म्यूजियम में रखी ममी की रसायन शाखा की टीम के साथ लगभग ढाई घंटे तक ममी की जांच की. आज भी ममी की देह उसी तरह दिखती है जैसे इस महिला की मौत अभी कुछ ही देर पहले हुई हो. अल्बर्ट म्यूजियम के सूत्रों ने बताया कि इस ममी को देखने हर साल सैकड़ों की संख्या में सैलानी आते हैं. इनमें विदेशी सैलानी की भी अच्छी खासी संख्या होती है.

गौरतलब है कि जयपुर के अल्बर्ट म्यूजियम सहित देश के 6 शहरों के म्यूजियम में ममी रखी हुई है जिनमे कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, हैदराबाद और गुजरात का वडोदरा म्यूजियम शामिल है. वडोदरा में महाराजा सियाजीराव गायकवाड़ तृतीय ने खरीद कर म्यूजियम में ममी रखवाई थी. यह ममी मिस्त्र के राजकीय परिवार से संबंधित करीब 20 साल की एक लड़की की है. 

काम करने से मना किया तो कपड़े उतरवाकर बना ली वीडियो

जयपुर के बाद अब इन जगहों पर मिले स्वाइन फ्लू के पॉजिटिव केस

राजस्थान में भी हो सकते है दो उपमुख्यमंत्री

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -