लैपटॉप चार्जिंग के दौरान करंट लगने से युवक की मौत
लैपटॉप चार्जिंग के दौरान करंट लगने से युवक की मौत
Share:

नई दिल्ली : गैजेट से सावधानी कितनी आवश्यक होती है, यह इस भयावह घटना से सीखा जा सकता है। दक्षिणी-पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में एक युवक की लैपटॉप चार्ज करने के दौरान करंट से मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार, कंटेंट मैनेजर 23 साल के ब्रजेश की मौत करंट लगने से हुई है।

पुलिस ने लैपटॉप को जब्त कर आईपीसी की धारा 174 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। आगे अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि ब्रजेश को कल दिन में लगभग 2.30 बजे करंट लगा होगा।

उसे 3 बजे अस्पताल ले जाया गया। ब्रजेश को जब डॉक्टरों ने चेक किया तो उसकी बॉडी में कोई मूवमेंट नहीं था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी। ब्रजेश फरीदाबाद की एक एक्सपोर्ट कंपनी में कंटेटं मैंनेजर था। ढाई माह पूर्व ही उसकी शादी हुई थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -