चेन्नई एयरपोर्ट से जब्त हुए लुप्‍तप्राय प्रजाति के 2247 स्टार कछुए
चेन्नई एयरपोर्ट से जब्त हुए लुप्‍तप्राय प्रजाति के 2247 स्टार कछुए
Share:

चेन्नई: चेन्नई हवाईअड्डे पर कस्टम्स व‍िभाग के हाथ बड़ी कामयाबी लगी। चेन्नई एयर कार्गो कस्टम्स ने थाईलैंड जाने वाली खेप से 2247 जीवित इंड‍ियन स्टार कछुओं को बरामद क‍िया है। इन्हें भारत से तस्करी करने की कोशिश की गई थी। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने कहा क‍ि बरामद क‍िए गए स्टार कछुओं को पुनर्वास के लिए राज्य वन विभाग को सौंप दिया गया है।

अफसर ने कहा क‍ि वन्‍य जीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची के तहत कछुओं की 4 प्रजातिया लुप्‍तप्राय में सम्मिलित हैं। यह विश्व भर में इंटरनेशनल अवैध बाजारों में सबसे बेशकीमती विलुप्त प्रजातियों में से एक है। भारत में आंध्रप्रदेश, तम‍िलनाडु, कर्नाटक, गुजरात, ओडिशा तथा तेलंगाना में इस प्रजात‍ि के कछुए पाए जाते हैं। बीते तीन दशकों में बड़े स्तर पर इनकी तस्करी की जाती है।

वही सूत्रों की माने तो इस दुर्लभ प्रजाति के कछुए की विदेशों में अधिक मांग है। विदेशों में यह साढ़े तीन लाख रुपये प्रति पीस तक बिकता है। भारत में इसका दाम 50 हजार तक होता है। विदेशों में इसके लिए बाकायदा शेयर बाजार की भाँति बाजार खुलता है तथा इसकी कीमत निर्धारित होती है।

पंकज त्रिपाठी को मिला खास अवॉर्ड, अभिनेता ने कही यह बात

लाखों पेंशनभोगियों को मिलेगा अधिक पैसा, सुप्रीम कोर्ट सुना सकता है बड़ा फैसला

1250 करोड़ लेकर अफ़ग़ानिस्तान से भागे अशरफ गनी, इस स्टार क्रिकेटर ने भी छोड़ा देश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -