लड़की को सरेआम किडनैप कर रेप का प्रयास.....CCTV में कैद
Share:

बेंगलुरु. भारत में दिन प्रतिदिन महिलाओं व लड़कियों के साथ में रेप व छेड़छाड़ के मामलो में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. तथा ऐसा ही एक मामला हमे बेंगलुरु में सुनने को मिला है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक  यहां 22 साल की एक लड़की को सरेआम किडनैप कर रेप करने की कोशिश की गई। वारदात की सीसीटीवी फुटेज सोमवार को सामने आई।

विक्टिम का आरोप है कि बार-बार मदद के लिए गुहार लगाने पर भी कोई उसे बचाने नहीं आया। फिलहाल आरोपी फरार है और अब तक कोई पुलिस कार्रवाई भी नहीं हुई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की मणिपुर की रहने वाली है और यहां एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। वह पिछली 23 अप्रैल की रात 10 बजे ऑफिस से अपने पेईंग गेस्ट हाउस लौटी थी।

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की पीजी के बाहर किसी से फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान आरोपी उसे जबरन उठा ले गया। इस दौरान जब लड़की ने शोर मचाया और आरोपी का हाथ काट लिया तो वह फरार हो गया. पुलिस का कहना है कि पीड़ित लड़की ने मामले की शिकायत दर्ज नहीं की, लेकिन जो फुटेज सामने आई है, उसके आधार पर पुलिस एक्शन ले रही है।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -