फायर सिलेंडर फटने से हादसा, 22 मजदूर घायल
फायर सिलेंडर फटने से हादसा, 22 मजदूर घायल
Share:

रायपुर : तिल्दा के बजरंग इस्पात प्लांट में हादसा हो गया। इस हादसे में 22 मजदूर घायल हो गए। हालांकि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। हादसे का कारण ग्रेसिंग फायर सिलेंडर का फटना बताया जा रहा है। घटना तड़के की है। दरअसल तड़के के समय फैक्ट्री में काम चल रहा था। इसी दौरान सिलेंडर फट गया और सिलेंडर ने आग पकड़ ली। सिलेंडर फटने के दौरान एक विस्फोट की आवाज भी आई।

इस दौरान सिलेंडर के आसपास का क्षेत्र क्षतिग्रस्त हो गया। सिलेंडर की सामग्री के कुछ टुकड़े मजदूरों को जा लगे। तेज आवाज होने के कारण मजदूर फैक्ट्री से बाहर निकलने लगे। इसी बीच मजदूरों ने घायलों को निकाला और फायरब्रिगेड को सूचना दी गई।

मौके पर फायरब्रिगेड पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। इसी बीच पुलिस और प्रशासन को भी सूचना कर दी गई। प्रशासन ने फैक्ट्री को खाली करवा दिया। इस हादसे के बाद तिल्दा बंद की अपील की गई है। प्रशासनिक अधिकारियों ने इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।

यार्न फैक्टरी में भीषण आग, 100 करोड़ से ज्यादा का नुकसान : सूरत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -