हरियाणा: एक दिन में कोरोना से गई 22 मरीजों की जान, 1600 से अधिक नए मामले आए सामने
हरियाणा: एक दिन में कोरोना से गई 22 मरीजों की जान, 1600 से अधिक नए मामले आए सामने
Share:

चंडीगढ़: देश के राज्य हरियाणा में संक्रमण के रिकवरी दर में काफी हद तक सुधार हो रहा है। बीते कुछ दिनों से नए संक्रमित रोगियों की अपेक्षाकृत स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिससे रिकवरी दर सुधरकर 83.01 प्रतिशत हो गई है। जबकि संक्रमण का रेट 6.67 प्रतिशत है। किन्तु मौत की संख्या रुक नहीं रही है। राज्य में 22 तथा मरीजों ने संक्रमण से दम तोड़ दिया है।

वही इनमें फरीदाबाद में दो, अंबाला में तीन, रोहतक में दो, करनाल में एक, पंचकूला में चार, कुरुक्षेत्र में तीन, सिरसा में दो, यमुनानगर में दो, फतेहाबाद में एक व कैथल में दो संक्रमितों की मौत हुई है। कुल संक्रमितों का आंकड़ा अब 118554 पहुंच गया है। जबकि मरने वालों की कुल संख्या 1255 हो गई है। अभी 376 मरीजों की स्थिति अधिक नाजुक बनी हुई है। वही राज्य में चौबीस घंटे में फरीदाबाद में 240,  गुरुग्राम में 288,  सोनीपत में 88, रेवाड़ी में 77, अंबाला में 92, रोहतक में 95, पानीपत में 71,  करनाल में 60,  हिसार में 95,  पलवल में 55, पंचकूला में 101,  महेंद्रगढ़ में 44,  झज्जर में 30, भिवानी में 13, कुरुक्षेत्र में 125, नूंह में 11, सिरसा में 100, यमुनानगर में 47, फतेहाबाद में 39,  कैथल में 28, जींद में 34 व चरखीदादरी में 5 नए संक्रमित सामने आए हैं। 

वही अब तक फरीदाबाद में 18707, गुरुग्राम में 19102, सोनीपत में 7465, रेवाड़ी में 5209, अंबाला में 7489, रोहतक में 5325, पानीपत में 6997, करनाल में 6925,  हिसार में 5420, पलवल में 2452,  पंचकूला में 5429, महेंद्रगढ़ में 3126, झज्जर में 2306, भिवानी में 2535, कुरुक्षेत्र में 4986,  नूहं में 1069, सिरसा में 3358, यमुनानगर में 3709, फतेहाबाद में 2120, कैथल में 2271,  जींद में 1908  व चरखीदादरी में 546 नए संक्रमित रोगी सामने आ चुके हैं। इसी के साथ राज्य में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है।

मध्य प्रदेश से विदा हो रहा मानसून, तापमान में हल्की वृद्धि की संभावना

कांग्रेस ने हमेशा किसानों को ठगा, अब कृषि बिल पर कर रही गुमराह- स्वतंत्र देव सिंह

ओडिशा: प्रख्यात सर्वोदय नेता भागवत प्रसाद नंदा का हुआ देहांत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -