22 देशों की नौसेना होगी भारत में इकठ्ठा
22 देशों की नौसेना होगी भारत में इकठ्ठा
Share:

कोलकाता: 22 देशों की नौसेना भारत में एक साथ सबसे बड़े समुद्री नौसैनिक अभ्यास मिलन-2018 का हिस्सा होगी. भारतीय नौसेना के तत्वाधान में अंडमान निकोबार में होने वाला ये अभ्यास अब तक का सबसे बड़ा समुद्री नौसैनिक अभ्यास मिलन होगा जो मार्च के दूसरे हफ्ते में आयोजित किया जायेगा.

सबसे बड़े समुद्री नौसैनिक अभ्यास मिलन-2018 का आयोजन नौसेना के अंडमान निकोबार कमांड कर रहा है और इसके लिए स्थान के रूप में पोर्ट ब्लेयर को चुना गया है. आयोजन छह से 13 मार्च तक चलेगा और पहली बार दुनिया के 22 देशों की सेनाये एक साथ युद्धाभ्यास में भाग लेगी.

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पाकिस्तान को छोड़कर महासागर के तट से लगे लगभग सभी देश इसमें भाग लेंगे, अंडमान निकोबार द्वीप समूह के आसपास के हजारों वर्गमील समुद्री क्षेत्र में होने वाले इस युद्धाभ्यास के दौरान भारत सहित सभी 22 देशों की नौसेना अपने युद्धपोतों के साथ शक्ति का प्रदर्शन करेगी, रक्षा मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि सात दिनों तक चलने वाले इस युद्धाभ्यास में युद्धपोतों पर सवार नौसैनिक युद्ध और प्राकृतिक आपदा से निपटने और आपसी तालमेल बढ़ाने आदि पर मिलकर काम करेंगे, इसके साथ ही इस अभ्यास का मकसद समुद्री क्षेत्र में किसी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाना है.

 

सेना ने पाकिस्तानी सेना के चार ठिकानो को उड़ाया

सेना प्रमुख के बयान पर मचा बवाल

इंडियन एयरफोर्स की अवनी चतुर्वेदी ने रचा इतिहास

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -