29 जनवरी से मुंबई में शुरू होंगी 204 अतिरिक्त लोकल ट्रेनें
29 जनवरी से मुंबई में शुरू होंगी 204 अतिरिक्त लोकल ट्रेनें
Share:

मुंबई: मुंबई में लोकल ट्रेनों को लाइफलाइन कहा जाता है। ऐसे में आप सभी जानते ही होंगे कोरोना काल में लोकल ट्रेन सेवाओं को बंद कर दिया गया था, लेकिन अब उन सभी को धीरे-धीरे चालू किया जा रहा है। ऐसे में हाल ही में मुंबईकरों के लिए एक और बड़ी राहत की खबर सामने आई है। जी दरअसल रेल मंत्रालय का कहना है, आने वाले 29 जनवरी से 204 अतिरिक्त मुंबई लोकल ट्रेनें शुरू कर दी जाएंगी।

अब करीब 95 फीसदी मुंबई लोकल ट्रेनें पटरियां पर दौड़ना शुरू होने वाली हैं। जी दरअसल रेल मंत्रालय की तरफ से यह भी बताया गया है कि पश्चिम रेलवे और मध्य रेलवे ने 29 जनवरी से मुंबई उपनगरीय सेवाओं को 2,781 फेरी से बढ़ाकर 2,985 फेरी करने का निर्णय लिया है। एक वेबसाइट की रिपोर्ट को माना जाए तो मध्य रेलवे और पश्चिमी रेलवे की तरफ से बीते मंगलवार को एक संयुक्त बयान जारी किया गया है।

इस बयान में कहा गया है कि, '204 अतिरिक्त ट्रेनें चलाने के साथ ही मुंबई उपनगरीय नेटवर्क पर चालू ट्रेन सेवाओं की कुल संख्या बढ़कर 2,985 हो जाएगी।' खबरों के अनुसार वर्तमान में लोकल ट्रेन सेवाएं चुनिंदा वर्ग के यात्रियों के लिए ही उपलब्ध हैं। इस बारे में रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि 'कोरोना महामारी काल में 204 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं शुरू होने के साथ कुल लोकल ट्रेन सेवाएं लगभग बहाल हो जाएंगी। केवल पांच फीसदी ट्रेन सेवाएं ही बाकी रह जाएंगी।'

कैदियों के लिए भेजी गई किताबों को वापस नहीं कर सकते जेल अधिकारी: मुंबई स्पेशल कोर्ट

दीप सिद्धू ने दी किसान नेताओं को धमकी, बोले- 'परतें खोलना शुरू करूंगा तो दिल्ली से भागने का...'

Mission Paani Waterthon का हिस्सा बनकर 21 किलोमीटर तक पैदल चले अक्षय कुमार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -