इन राशिवालों के लिए बहुत बुरा होगा साल 2022, है मुसीबत ही मुसीबत
इन राशिवालों के लिए बहुत बुरा होगा साल 2022, है मुसीबत ही मुसीबत
Share:

नए साल 2022 को आने में कुछ ही समय बचा है। ऐसे में इस साल को लेकर लोग बड़े उत्सुक है और सभी जानना चाहते हैं कि आखिर आने वाला साल कैसा होने वाला है। आने वाले साल के पहले दिन से लेकर पूरे साल तक के बारे में जानने के लिए लोग बेताब है। ऐसे में आज हम आपको उन राशिवालों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके लिए साल 2022 बहुत बुरा होने वाला है और उनके जीवन में दुःख ही दुःख आने वाला है। आइए जानते हैं उन राशिवालों के बारे में।

किनके लिए बहुत बुरा है साल 2022-

मकर- इन राशिवालों को साल 2022 में कोई खास फायदा नहीं होने वाला है। कोई बड़ी मुसीबत आपके इंतज़ार में है। कुछ बहुत बुरा होने वाला है। आपके साथ दुर्घटना भी हो सकती है। आप अपने संबंधों को खो सकते हैं। यह साल शुरू के 6 महीने आपके लिए खराब लाने वाला है लेकिन आगे के 6 महीने आपके लिए शुभ होंगे और आपको लाभ ही लाभ होगा।

कर्क- इन राशिवालों के लिए साल 2022 बुरा होगा। कुछ गंभीर होने वाला है जिसकी आपने कल्पना नहीं की होगी। कुछ आपके हाथ से छूटने वाला है या तो वह जॉब हो सकती है या किसी का साथ। आपके माता-पिता भी आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको प्रॉपर्टी से बेदखल किया जा सकता है। विवाह में भी कलह के योग है।

मिथुन- इन राशिवालों के लिए साल 2022 बहुत बुरा होगा। आपके लिए कुछ अच्छा नहीं है। घर से लेकर नौकरी तक में नुकसान ही नुकसान है। सब कुछ बुरा ही बुरा होने वाला है। साल 2022 इन राशिवालों को मुसीबत का पहाड़ देने वाला है। बड़ी समस्या आपके दरवाजे पर खड़ी है और वह साल के अंत के महीने में ही जाएगी।

सिंह- इन राशिवालों के लिए साल 2022 बड़ा नुकसानदेह होने वाला है। व्यपार से लेकर रिश्तों तक में आपको नुकसान ही नुकसान होने वाला है। साल के शुरू के दो महीने तो बड़े ही बुरे होंगे लेकिन आगे जाते-जाते स्थिति थोड़ी सुधर सकती है। आपके जीवन में कोई खास आ सकता है लेकिन उसके आने के बाद आपके व्यवहार में बड़ा बदलाव आएगा जिससे आपके घर में कलह हो सकती है। 

तुला- इन राशिवालों के लिए साल 2022 अच्छा और बुरा दोनों ही है। शुरू के महीनों में आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आने वाले दिनों में हालात बेहतरीन होते जाएंगे। शुरू -शुरू में आपको बड़ी परेशानियां सामने नजर आएंगी लेकिन साल के मध्य में सब सही होता दिखाई देगा और अंत में आप खुश रहेंगे।

इन राशिवालों के लिए बहुत लकी होगा साल 2022, हो जाएगी शादी

दिसंबर में 3 बार चाल बदलेगा यह गृह, जानिए आपकी राशि पर क्या पड़ने वाला है प्रभाव

जाते-जाते इन राशिवालों की किस्मत खोल जाएगा 2021

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -