मई में आने वाले हैं ये बड़े ही ख़ास व्रत और त्यौहार, देखिये पूरी लिस्ट
मई में आने वाले हैं ये बड़े ही ख़ास व्रत और त्यौहार, देखिये पूरी लिस्ट
Share:

आज से मई के महीने की शुरुआत हो गई है। यह महीना कई त्योहारों से भरा हुआ है। जी दरअसल मई के महीने में कई बड़े व्रत और त्योहार मनाए जाने वाल हैं। आप सभी को बता दें कि मई महीने के पहले दिन यानी 1 मई को महाराष्ट्र दिवस मनाया जा रहा है। वहीं इसके अलावा आज ही गुजरात दिवस, मई दिवस और अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस भी मनाया जा रहा है। इसी के साथ इस महीने ईद, अक्षय तृतीया, बुद्ध पूर्णिमा और परशुराम जयंती सहित कई बड़े व्रत और त्योहार भी मनाए जाने हैं। आप सभी को बता दें कि मई का महीना हिंदू और मुस्लिम दोनों ही समुदाय के लोगों के लिए खास माना जाता है। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं इस महीने मनाए जाने वाले सभी महत्वपूर्ण व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट।

मई 2021 के व्रत और त्योहारों की लिस्ट-

1 मई 2021 (शनिवार)- महाराष्ट्र दिवस, गुजरात दिवस, मई दिवस, अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस

3 मई 2021 (सोमवार)- कालाष्टमी

4 मई 2021 (मंगलवार)- शहादते हजरत अली, पंचक प्रारंभ

7 मई 2021 (शुक्रवार)- वरुथिनी एकादशी, श्री वल्लभाचार्य जयंती, पंचक

8 मई 2021 (शनिवार)- रवींद्रनाथ ठाकुर जयंती, विश्व रेडक्रॉस दिवस, पंचक

9 मई 2021 (रविवार)- प्रदोष, शिवरात्रि, पंचक समाप्ति

10 मई 2021 (सोमवार)- अमावस्या प्रारंभ

11 मई 2021 (मंगलवार)- वैशाख अमावस्या, दर्श अमावस्या

12 मई 2021 (बुधवार)- देव दामोदर तिथि (असम)

13 मई 2021 (गुरुवार)- चंद्र दर्शन, पारसी दये मासारंभ

14 मई 2021 (शुक्रवार)- अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती, रमजान ईद, महात्मा बसवेश्वर जयंती

15 मई 2021 (शनिवार)- विनायक चतुर्थी, अगस्ती लोप

17 मई 2021 (सोमवार)- श्री आद्य शंकराचार्य जयंती, शाबुओथ (ज्यू-यहूदी)

18 मई 2021 (मंगलवार)- गंगा सप्तमी, गंगा पूजन, चंदन छठ (बंगाल)

20 मई 2021 (गुरुवार)- दुर्गाष्टमी

21 मई 2021 (शुक्रवार)- सीता नवमी

22 मई 2021 (शनिवार)- मोहिनी स्मार्त एकादशी

23 मई 2021 (रविवार)- भागवत एकादशी, लक्ष्मीनारायण एकादशी (ओडिशा)

24 मई 2021 (सोमवार)- सोम प्रदोष

25 मई 2021 (मंगलवार)- श्रीनृसिंह जयंती, पूर्णिमा प्रारंभ

26 मई 2021 (बुधवार)- वैशाख पूर्णिमा, बुद्ध पूर्णिमा, कूर्म जयंती

27 मई 2021 (गुरुवार)- श्री नारद जयंती, ज्येष्ठ मासारंभ

28 मई 2021 (शुक्रवार)- स्वातंत्र्यवीर सावरकर जयंती

29 मई 2021 (शनिवार)- गणेश संकष्टी चतुर्थी

कंगना ने लांच किया अपना प्रोडक्शन हाउस 'मणिकर्णिका फिल्म्स'

18+ टीकाकरण : यूपी के 7 जिलों में शुरू हुआ अभियान, सीएम योगी ने लिया जायज़ा

दर्दनाक: अफगान के गेस्ट हाउस में हुआ आत्मघाती ट्रक बम ब्लास्ट, 20 से अधिक की गई जान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -