गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड के लिए दिल्ली में लगी दुनिया की सबसे बड़ी प्रैक्टिकल क्लास
गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड के लिए दिल्ली में लगी दुनिया की सबसे बड़ी प्रैक्टिकल क्लास
Share:

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के विभिन्न स्कूलों के बच्चो ने गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्डस में शामिल होने के लक्ष्य के करीब 2,000 छात्रों ने आज IIT-दिल्ली के उद्यानों में लगाई गई दुनिया की सबसे बड़ी प्रायोगिक विज्ञान कक्षा में शामिल हुए। जानकरी दे की फिलहाल यह रेकार्ड नॉर्दन आयरलैंड के नाम हैं जहां करीब 1,339 बच्चे विज्ञान प्रयोग में शामिल हुए।

IIT दिल्ली के प्रशासनिक विभाग ने यहां तंबू लगाये थे जिसमे सफेद लैब कोर्ट पहने छात्रों ने सबसे अधिक संख्या में एक ही जगह पर विज्ञान संबंधी प्रयोग करने का रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया। आयोजन में आये बच्चे बहुत खुश दिखाई दे रहे थे सभी के चेहरे पर इस प्रोग्राम में भाग लेने की खुशिया झलक रही थी।

इस प्रोग्राम में केन्द्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी और भूमि विज्ञान मंत्री हषर्वर्धन और केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी भी शामिल हुए जिन्होंने बच्चों से बात की। साथ ही साथ स्मृति ने बच्चो से कहा की आगामी समय में इससे भी बड़े प्रायोगिक कक्षा का आयोजन है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -