200 पाकिस्तानी हिंदूओं ने लिया शाही स्नान का आनंद
200 पाकिस्तानी हिंदूओं ने लिया शाही स्नान का आनंद
Share:

उज्जैन : यूं तो सिंहस्थ में देश-विदेश के श्रद्धालु आते हैं। इन श्रद्धालुओं में योरपीयन, रशियन, आॅस्ट्रेलियन पर्यटक भी होते हैं लेकिन हाल ही में पड़ोसी देश पाकिस्तान से श्रद्धालुओं एक जत्था सिंहस्थ में आया। दरअसल उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ के दौरान पाकिस्तान से श्रद्धालुओं का जत्था शाही स्नान हेतु पहुंचा। इस जत्थे में करीब 200 हिंदू शामिल थे।

ये श्रद्धालु अपने साथ पाकिस्तान की सिंधु नदी के जल को लेकर आए थे। इस जल को इन श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ शिप्रा नदी में समाहित कियां नदी में सिंहस्थ का शाही स्नान कर श्रद्धालु स्वयं को धन्य मान रहे थे। उनका कहना था कि भारत एक ऐसा देश है जहां सभी धर्मों को समान दृष्टि से देखा जाता है।

उन्होंने कहाँ कि जिस तरह से मुस्लिम धर्म में हज यात्रा का महत्व है उसी तरह से सिंहस्थ का महत्व उनके लिए है। उनके लिए सिंहस्था का यह स्नान हज से कम महत्वपूर्ण नहीं है। इन श्रद्धालुओं ने महामंडलेश्वर श्री हंसराज से आशीर्वाद ग्रहण किया। जिसके बाद वे हरिद्वार निकल गए। वे फिर से पाकिस्तान रवाना होने की तैयारी कर रहे हैं। हरिद्वार में यह जत्था श्री गंगा स्नान का आनंद लेगा। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -