मुंबई: लालबाग इलाके में हुआ ब्लास्ट, 20 लोग घायल
मुंबई: लालबाग इलाके में हुआ ब्लास्ट, 20 लोग घायल
Share:

मुंबई: भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में बड़ा हादसा हो गया है। जी दरअसल यहाँ आज यानी रविवार को लालबाग इलाके में ब्लास्ट हो गया। बताया जा रहा है इस ब्लास्ट में 20 लोग घायल हो गए। खबरों के मुताबिक धमाका सिलेंडर फटने की वजह से हुआ है। इस घटना के होने के बाद हड़कंप भी मच गया है। बताया जा रहा है मौके पर तत्काल दमकल की दो गाड़ियां और दो जंबो टैंकर पहुंच गए। वहीं इस दौरान पुलिस बल भी दुर्घटना क्षेत्र में पहुँच गयी और राहत बचाव कार्य में जुट गयी। बताया जा रहा है आज सुबह रविवार को धमाका मुंबई के लालबाग इलाके में हुआ।

हुआ यूँ कि यहां एक मकान में सिलेंडर फट गया और देखते-देखते ही यहाँ चीख पुकार मच गयी। बताया जा रहा है इस हादसे में कुल 20 लोग घायल हो गए हैं। इस बारे में जानकारी बृहन्मुंबई नगर निगम ने दी है। बीएमसी का कहना है कि, 'मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां और दो जंबो टैंक मौजूद हैं। वहीं स्थिति पर काबू पाया जा रहा है। राहत बचाव जारी है। सभी घायलों को बचा कर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस हादसे के बाद आसपास के लोग सहम गए है।'

इसी के साथ यह भी बताया गया है कि, 'धमाके की आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग सुन कर दहल गए और मौके पर भीड़ लग गयी। घायलों की चीखे सुनाई देने लगी तो उन्हें बचाया जाने लगा। फ़िलहाल सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और हादसे की जाँच की जा रही है।' बताया जा रहा है घायल हुए लोगों का इलाज किंग एडवर्ड मेमोरियल (केईएम) अस्पताल में चल रहा है। जैसे ही मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर को पता चला तो वह लोगों से मिलने के लिए अस्पताल पहुंची है।

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन में जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकली वेकेंसी, ऐसे करें आवेदन

फाइनली बन गई कोरोना की दवा, मात्र 24 घंटों में ठीक होंगे मरीज़

फाइजर को कोरोना वैक्सीन के लिए मिली आपातकाल की मंज़ूरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -