दो मंजिला इमारत से गिरा और उठकर चलने लगा 2 साल का बच्चा, वायरल हुआ वीडियो
Share:

ब्राजील : जाको राखे साईंया मार सके ना कोय। जी हां, ईश्वर की कृपा हो तो मुर्दे में भी जान आ जाती है और उसकी कृपा से बड़े से बड़ा रोग भी ठीक हो जाता है। उसकी अनुमप कृपा उसके चमत्कारों को कोई नहीं जानता। आश्चर्य में डाल देने वाला ऐसा ही एक चमत्कार हुआ है ब्राजील में।

जी हां, यहां करीब 2 वर्ष का एक बच्चा दो मंजिला इमारत से नीचे गिर गया। बच्चा जहां गिरा था वहां टाईल्स का सख्त प्लेटफाॅर्म था। मगर इस बच्चे को कुछ भी नहीं हुआ। बच्चे के गिरने की जानकारी जब लोगों को लगी तो वे बच्चे को उठाने पहुंचे लेकिन बच्चे को सकुशल देखकर आश्चर्य में पड़ गए। उन्होंने बच्चे के सकुशल होने को लेकर ईश्वर को धन्यवाद दिया।

हालांकि बच्चे को हल्की सी लगी है लेकिन उसके हाथ और सिर सही सलामत हैं। गिरने के बाद बच्चा स्वयं ही उठने लगा। उसके परिजन और आसपास मौजूद अन्य लोग उसके पास आए और उसे उठा लिया। बाद में इस बच्चे का मेडिकल चैकअप करवाया गया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -