मुंबई: माल में भड़की आग में ख़ाक हो गए 2 हज़ार करोड़, 36 घंटे में पाया गया काबू
मुंबई: माल में भड़की आग में ख़ाक हो गए 2 हज़ार करोड़, 36 घंटे में पाया गया काबू
Share:

मुंबई: देश पहले ही कोरोना वायरस महामारी से बुरी तरह जूझ रहा हैं। इसी दौरान विभिन्न राज्यों में भूकंप-बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं और आग-दुर्घटना जैसी घटनाओं का कहर भी जारी है। हाल ही में कई राज्यों से आग लगने जैसे बड़े हादसों के सामने आने के बाद अब मुंबई के नागपाड़ा इलाके से भी एक भीषण आग लगने की खबर मिली थी। यह आग भीषण आग एक 3 मंजिला मॉल में लगी।

चौंकाने वाली बात यह है कि, यह आग गुरुवार की देर रात लगी थी जिसे बुझाने में 36 घंटे का वक़्त लग गया। हालांकि आज यानि शनिवार को आग पर नियंत्रण पा लिया गया गया है, किन्तु इन 36 घंटों के दौरान मॉल में 2 हजार करोड़ का नुकसान हो गया हैं। बता दें कि, मुंबई के इस सिटी सेंटर मॉल में कुल 1200 दुकानें थी, जिसमें से 80 फीसद को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। अभी मॉल में कूलिंग का काम जारी है। 

शुक्रवार की देर रात महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे आग से हुए नुकसान और बचाव कार्य का मुआयना करने मॉल पहुंचे। खबरों के मुताबिक, मॉल में आग लगने के दौरान तक़रीबन 500 लोग मौजूद थे। हालांकि, तुरंत ही सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जिससे किसी कोई बड़ी चोट नहीं आई हैं। आग इतनी तेजी से बड़ी की आसपास की बिल्डिंग्स से भी 3,500 लोगों को रेस्क्यू कर निकाला गया।

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने चीन को घेरा, कहा- ये 1962 का समय नहीं...

फेस्टिवल सीजन में SBI का आया विशेष कार्ड, ग्राहकों को मिलेगी ये सुविधा

आज भी नहीं बदले पेट्रोल-डीज़ल के दाम, जानिए क्या हैं भाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -