1 साल से घर में बंद थीं 2 बहनें, खोलकर देखा तो पुलिस भी रह गई दंग
1 साल से घर में बंद थीं 2 बहनें, खोलकर देखा तो पुलिस भी रह गई दंग
Share:

पानीपत: हरियाणा के पानीपत से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ एक वर्ष से घर में बंद 2 बहनों का रेस्क्यू किया गया। माता-पिता की मौत के पश्चात् दोनों बहनों ने स्वयं को घर में कैद कर लिया था। दोनों में से एक लड़की निर्वस्त्र हालत में थी तो दूसरी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं लग रहा था। पुलिस ने दोनों को उपचार के चिकित्सालय में भर्ती कराया है। प्राप्त खबर के मुताबिक, पानीपत के कायस्थान मोहल्ले से पुलिस ने सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर एक वर्ष से घर में बंद दो बहनों का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू की गई दोनों बहनों का मानसिक संतुलन ठीक नहीं लग रहा है। घर में बंद एक लड़की निर्वस्त्र हालत में मिली। दोनों के शरीर पर सैकड़ों चोटिल थे। घर में बहुत गंदगी थी, जिसके कारण गंध फैली हुई थी। स्थानीय लोगों ने कहा कि माता-पिता की मौत के पश्चात् दोनों बहनों को डर था कि कहीं उनके रिश्तेदार मकान पर कब्जा न कर लें। इसी डर को लेकर दोनों बहनों ने स्वयं को घर में कैद कर लिया था।

कहा जा रहा है कि लड़कियों का परिवार शिक्षित था। दोनों बहनें एमए पढ़ी हैं। वर्षभर पहले दोनों निजी नौकरी भी करती थीं। पुलिस टीम ने जब दोनों को रेस्क्यू किया तो इसके पश्चात् दोनों ताले की चाबी इस डर से मांग रही थीं कि कहीं घर पर कोई कब्जा न कर ले। रेस्क्यू के पश्चात् छोटी बहन चिल्लाकर कह रही थी कि घर पर ताला लगा दो। ताला लगाने के पश्चात् जब उसे चाबी दी गई, वह तब शांत हुई। रेस्क्यू की गई बड़ी बहन सोनिया की रीढ़ की हड्डी टूटी थी, जिसके कारण वह बिस्तर पर पड़ी रहती थी। घर में गंदगी के कारण गंध फैली तो पड़ोसियों को शक हुआ। तत्पश्चात, उन्होंने सूचना पुलिस व समाजसेवी संस्थाओं को दी। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची तो छत के रास्ते भीतर पहुंची। घर में बेदह गंदगी फैली हुई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों में से छोटी बहन खिड़की पर आकर गली से गुजरने वालों को पैसे देकर दुकान से सामान मंगाती थी। 

तत्पश्चात, खिड़की बंद कर लेती थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो लड़कियों ने दरवाजा नहीं खोला। इसी के चलते पुलिस एवं सामाजिक संस्था के लोग खिड़की से लड़कियों से बातचीत करने का प्रयास करते रहे, मगर दोनों ने बात नहीं की। पड़ोस में रहने वाली सुनीता वर्मा ने बताया कि जब उन्हें शक हुआ तो उन्होंने अपने पति को बताया कि पड़ोस के मकान में 2 बहनें दयनीय स्थिति में हैं। हमें उनकी सहायता करनी चाहिए। सुनीता के पति मनमोहन वर्मा ने सिटी थाना पुलिस को इस बारे में खबर दी। सूचना के पश्चात् पुलिस मौके पर पहुंची तथा सामाजिक संस्था जन सेवा दल को भी बुलाया गया। लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद छत के रास्ते संस्था के सदस्य मकान में पहुंचे तथा दोनों बहनों को रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू की गई दोनों बहनें सोनिया एवं चांदनी का सरकारी चिकित्सालय में मेडिकल के पश्चात् उन्हें भर्ती कराया गया। दोनों की हालत बहुत खराब थी। वे कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं थीं। सिटी थाना प्रभारी जाकिर हुसैन ने कहा कि लड़कियों के पड़ोसियों से मामले की खबर प्राप्त हुई थी। खबर के पश्चात् मौके पर पहुंचे और सामाजिक संस्थाओं की सहायता से दोनों लड़कियों को रेस्क्यू कर चिकित्सालय में भर्ती करा दिया है। दोनों की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

शिवसेना में क्यों पड़ी थी फूट ? बालासाहेब ठाकरे से जुड़ी है बात, जानें 2019 से अब तक की पूरी कहानी

क्या उद्धव ठाकरे को 'सियासी संजीवनी' दिलवा पाएंगे कपिल सिब्बल ? सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सबकी निगाहें

आरसीपी सिंह आज थामेंगे भाजपा का दामन, नितीश कुमार से टकराव के बाद छोड़ी थी JDU

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -