महिलाओं ने बताई आपबीती, अलग-अलग लोग दिन में करते 7-8 बार रेप
महिलाओं ने बताई आपबीती, अलग-अलग लोग दिन में करते 7-8 बार रेप
Share:

गुड़गांव : हाल ही में सऊदी अरब के एक राजनयिक के सचिव पर नेपाली महिलाओं के बलात्कार का मामला सामने आया। इससे नेपाली दूतावास में भी हडकंप मच गया। इस दौरान यह बात सामने आई कि इस महिला और इसके साथ काम करने वाली अन्य महिलाओं पर जुल्म ढहाया जाता था। यही नहीं बीते 4 माह में इन्हें कई बार रेप का शिकार होना पड़ा। यह समय बहुत ही कष्टकारी समय था। यही नहीं इनसे यह भी कहा गया कि इनके घर वाले इनकी लाशें तक देख नहीं पाऐंगे। हालात ये रहे कि एक ही दिन में 7 से 8 लोगों ने उनके साथ बलात्कार किया। महिला को बंधक तक बनाया गया।

दरअसल जानकारी मिली कि इस महिला को राजनयिक के सचिव के घर काम के लिए रखा था मगर बाद में उन्हें सेक्स स्लेव बना दिया गया। आरोप लगाया गया कि सऊदी डिप्लोमेट तो इनके साथ रेप करता ही था साथ ही उसके यहां आने वाले मित्र भी इन महिलाओं से बलात्कार करता था। 

हालात ये थे कि विरोध करने पर हत्या किए जाने की धमकी दी जाती थी। जब इस महिला को ज़्यादती सहन नहीं हुई तो उसने विरोध करते हुए इस राजनयिक पर चाकू से हमला भी कर दिया लेकिन इसके बाद भी उसका अत्याचार जारी रहा। डिप्लोमैट के यहां उन्हें भोजन भी नहीं दिया जाता था। डिप्लोमैट की पत्नी ने भी उन्हें बचाने का प्रयास भी नहीं किया। महिला को दिल्ली, आगरा और अन्य क्षेत्रों में ले जाया जाता और फिर उससे मेहमान रेप किया करते थे।

नौकरी पर रखते ही महिला को सऊदी अरब ले जाया गया। जहां उसे पंद्रह दिन रखा गया हां यहां किसी तरह की बदसलूकी इनसे नहीं की गई। मगर वहां से लौटे तो इन पर ज़्यादतियों का पहाड़ टूट पड़ा। यह डिप्लोमैट नौकरानियों से मसाज करवाता था। इन नौकरानियों के साथ अननेचुरल सेक्स किया गया और इन्हें सेक्स के लिए मजबूर किया गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -