ओडिशा में मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे गए
ओडिशा में मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे गए
Share:

भुवनेश्वर: पुलिस ने गुरुवार को बताया कि ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। पुलिस महानिदेशक के.बी.सिंह ने संवाददाताओं को बताया, "हमने दो नक्सलियों को मार गिराया। इनमें से एक की शिनाख्त संग्राम के रूप में हुई है। वह एक पल्टन का कमांडर था।"

दूसरे नक्सली की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है, सिंह ने बताया कि खुफिया सूचना मिलने के बाद पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और केंद्रीय आरक्षी पुलिस बल ने बीते कुछ दिनों से चांदीपोश जंगल में तलाशी अभियान छेड़ा हुआ था।

सुरक्षा बलों ने चार रायफल, ग्रेनेड, बंदूक की गोलियां और जिलेटिन की छड़ें भी बरामद की हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -