VIDEO: देवदूत बना CISF का जवान, बचाई 50 मीटर की ऊंचाई पर फंसे मजदूरों की जान
VIDEO: देवदूत बना CISF का जवान, बचाई 50 मीटर की ऊंचाई पर फंसे मजदूरों की जान
Share:

भोपाल: देश में इन दिनों कई ऐसी खबरें आ रहीं हैं जो चौकाने वाली है। हालाँकि कई आपदाओं और बड़ी घटनाओं के घटित हो जाने से पहले या बाद सेना और अर्द्ध सैनिक बल मदद के लिए सबसे आगे रहते हैं। अब एक बार फिर से ऐसा ही देखने को मिला है। यह मामला मध्य प्रदेश का है। यहाँ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के एक जवान ने सुपर थर्मल पावर स्टेशन के 2 मजदूरों को बचाया है। मिली जानकारी के तहत मध्य प्रदेश में विंध्याचल सुपर थर्मल पावर स्टेशन के 2 मजदूर चिमनी में 50 मीटर की ऊंचाई पर फंस गए थे।

वहीं उसके बाद अपनी जान की परवाह किए बिना केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान ने उनकी मदद करने की ठानी और 50 मीटर की ऊंचाई पर जाकर दोनों मजदूरों की जान को बचा लिया। बताया जा रहा है लिफ्ट में आई मकेनिकल फॉल्ट के कारण मजदूर चिमनी में 50 मीटर ऊपर फंस गए थे। वहीं अब इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो गया है और इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई CISF के जवान की तारीफ करते नहीं थक रहा। इस समय हर व्यक्ति अपनी तरफ से जवान का मनोबल बढ़ाने के लिए कोशिश कर रहा है।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले तो ऊंचाई पर मजदूरों को फंसा हुआ दिखाया जा रहा है जिन्हें CISF का जवान पीछे से पकड़कर एक सकरे रास्ते की मदद से दूसरी ओर से पकड़कर निकाल लेता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से पसंद किया जा रहा है।

आम जनता को झटका: लगातार चौथे दिन बढ़े पेट्रोल और डीज़ल के दाम

देश के गृहमंत्री को बधाई देना भी 'हराम'..सारा ने किया 'बर्थडे विश' तो आरफा बोली- 'डरपोक'

T20 वर्ल्ड कप: क्या पाकिस्तान के खिलाफ 'ग़दर' मचा पाएगा मेंटर धोनी का ये योद्धा ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -