PM मोदी आज फिर करेंगे संबोधन
PM मोदी आज फिर करेंगे संबोधन
Share:

नई दिल्ली। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शाम करीब 4 बजे चर्चा की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी के कार्यकर्ताओं को आवश्यक जानकारियां देंगे और उन्हें संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर पार्टी के सदस्यों को संबोधित करेंगे। चुनाव को ध्यान में रखते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाऐंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण में चुनावी मसला तय होगा। इतना ही नहीं पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह द्वारा भाषण में सर्जिकल स्ट्राइक व नोटबंदी के मसले पर लोगों के बीच किस तरह से प्रचार करना है और केंद्र सरकार के इस अभियान को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा भी लोगों को जानकारी दी जाएगी। पार्टी के आर्थिक प्रस्ताव में कालेधन व भ्रष्टाचार को लेकर पीएम मोदी की सरकार ने जिस तरह के कदम सामने रखे हैं उसका किस तरह से उल्लेख किया होगा।

दूसरी ओर किसानों व महिलाओं के ही साथ गरीबों हेतु की गई घोषणाओं की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी जाएगी। संभावना है कि लोगों को उज्जवला योजना, जनधन योजना, कैशलेस ट्रांजिक्शन के लाभ आदि मसलों पर जानकारी दे सकती है। इतना ही नहीं राष्ट्रीय सुरक्षा, स्वाभिमान, ईमानदारी व गरीबों के कल्याण के लिए परिवर्तन का निर्णय जनहित में लिया गया निर्णय बताया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष को लेकर कहा कि विपक्ष केंद्र सरकार के कार्यों में रोड़ा अटका रहा है। मगर भाजपा सफलता प्राप्त कर रही है और इससे कांग्रेस घबरा रही है।

शुरू हुई BJP की बैठक, चुनाव मुद्दे पर मंथन

प्रकाश पर्व की सफलता का श्रेय नीतीश को देने पर RJD खफा

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -