काम नहीं हुआ तो मंत्री के पति ने कर्मचारियों को बनाया बंधक
काम नहीं हुआ तो मंत्री के पति ने कर्मचारियों को बनाया बंधक
Share:

 नई दिल्ली : अपने घर पर काम नहीं हुआ तो केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति ने सीपीडब्लूडी के दो कर्मचारियों को ही बंधक बना लिया। कर्मचारियों का आरोप है कि दो घंटे से अधिक समय तक मंत्री के पति आशीष ने बंधक बनाकर रखते हुये काम जल्दी करने के लिये धमकी दी।

हालांकि अभी आशीष पटेल ने अपने पर लगे आरोप को सिरे से इनकार कर दिया है। बताया गया है कि अनुप्रिया के घर पर काम चल रहा है और इसी सिलसिले में सीपीडब्लूडी के दो कर्मचारी उनके पति से मिलने आये थे। जानकारी मिली है कि पहले तो आशीष पटेल ने दोनों कर्मचारियों से बहस की और फिर बाद में अपने घर में ले जाकर बंधक बना लिया। यह मामला शनिवार की दोपहर का बताया गया है।

बंधक बने कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने अपने अधिकारियों को इसकी सूचना दी थी। इसके बाद अधिकारी अनुप्रिया के घर पहुंचे तब जाकर कर्मचारियों को पटेल के बंधन से आजाद कराया जा सका। इधर आशीष पटेल का कहना है कि उन्होंने किसी कर्मचारी को बंधक नहीं बनाया है। उन्होंने यह जरूर बताया कि कर्मचारी काम के सिलसिले में उनके पास आये जरूर थे, लेकिन बंधक बनाने का आरोप बिल्कुल गलत है।

मन्त्री अनुप्रिया पटेल ने ट्वीट को बताया फर्जी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -