गेहूं काटने के विवाद में परिवार के दो भाईयों की मौत
गेहूं काटने के विवाद में परिवार के दो भाईयों की मौत
Share:

देवरिया : सदर कोतवाली के फुलवरिया करन गांव में दो भाईयों की हत्या हो गई। इस घटना में गेहूं काटने को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान गांव के दो परिवारों में कंबाईन से गेहूं काटने के विवाद ने तूल पकड़ लिया। दरअसल एक परिवार के सदस्य ने दूसरे सदस्य पर तड़के करीब 3 बजे तलवार घोंपकर घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद क्षेत्र सूना हो गया। क्षेत्र में गम फैल गया। सारे गांव में शोक की लहर फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद पुलिस को क्षेत्र में तैनात कर दिया गया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के फुलवरिया करन गांव में गेहूं कटाई की जा रही थी। मगर ग्रामीण अनिल, दयाशंकर, छोटू , चंद्रमा और बालेश्वर के मध्य मशीन को अपने खेत में ले जाने पर कहासुनी हो गई। अनिल और उनके छोटे भाई चंद्रमोहन की जोरदार पिटाई हो गई। इस दौरान उनके पेट में तलवार घोंपकर हत्या कर दी गई।

अनिल तिवारी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इस बात की गंभीरता को देखते हुए थानों पर पुलिस की तैनाती कर दी गई। मृतक की 10 वर्ष की बच्ची थी जो कि अपने पिता की हत्या को लेकर सवाल कर रही थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -