आसाराम केस में गवाहों की मौत के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
आसाराम केस में गवाहों की मौत के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Share:

अहमदाबाद ​: कशोरी से यौन दुराचरण के आरोप में जोधपुर जेल में बंद प्रवचनकार आसाराम के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। दरअसल इस मामले में गवाहों पर हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने आसाराम के पूर्व अनुयायी राजू चंडोक पर हमला कर दिया था। चंडोक के दो भाईयों दीपेश और अभिषेक वाघेला की भी मौत संदेहास्पद परिस्थितियों में हुई थी। अब अहमदाबाद पुलिस की अपराध शाखा द्वारा इन आरोपियों को पकड़ लिया गया है। 

पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बसव राज और शीतल प्रजापति के तौर पर की गई है। न्यायमूति डीके त्रिवेदी द्वारा आयोग के सामने गवाही दी गई थी। मिली जानकारी के अनुसार आसाराम पर लगे आरोपों के बाद उसकी संपत्ती, उसके कारोबार और उसके व उसके पुत्र नारायण सांई द्वारा आश्रम में किए जाने वाले यौन दुराचरण की बातें सामने आने लगी हैं। दूसरी ओर कई गवाहों पर प्राणघातक हमले तक करवाए जा चुके हैं। ऐसे में कुछ गवाहों की मौत हो गई। इस केस को प्रभावित करने का प्रयास गवाहों की हत्या से हुआ है। ऐसे में आसाराम की मुश्किल दो आरोपियों के पकड़े जाने के बाद बढ़ सकती है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -