रांची में सरेआम हुई 19 वर्षीय युवती की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
रांची में सरेआम हुई 19 वर्षीय युवती की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Share:

रांची: शुक्रवार को झारखंड की राजधानी रांची में अज्ञात अपराधियों ने 19 वर्षीय लड़की का गोली मारकर क़त्ल कर दिया। पुलिस के अनुसार, शाम लगभग 6 बजे शहर के पटेल चौक के समीप यह घटना हुई। अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि गोली लगने से चोटिल लड़की को रिम्स ले जाया गया, जहां उपचार के चलते उसकी मौत हो गई। 

उन्होंने बताया कि लड़की बिहार के नवादा जिले की रहने वाली थी, जो रांची में एक छात्रावास में रह रही थी तथा एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी से प्रबंधन का कोर्स कर रही थी। पुलिस अफसर ने कहा कि हमने घटना की तहकीकात आरम्भ कर दी है। इस घटना को लेकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार की आलोचना की। उन्होंने ट्वीट किया कि राजधानी के सबसे पॉश क्षेत्र में यदि कानून व्यवस्था की ऐसी स्थिति है तो दूरदराज के क्षेत्रों में हमारी बेटियां कितनी सुरक्षित होंगी? मगर सीएम को इस गंभीर समस्या की कोई परवाह नहीं है।

दूसरी तरफ, शुक्रवार को झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने टाटा ट्रस्ट द्वारा स्थापित रांची कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (आरसीएचआरसी) का उद्घाटन किया। 82 बिस्तरों वाला यह चिकित्सालय टाटा कैंसर केयर फाउंडेशन (टीसीसीएफ) द्वारा संचालित किया जाएगा। टीसीसीएफ तिरुपति में एक चिकित्सालय एवं मुंबई में एक ऑन्को-पैथोलॉजी लैब भी संचालित करता है। इस मौके पर मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि झारखंड में कैंसर से जुड़ी स्वास्थ्य सुविधा न के बराबर थी। उनकी सरकार बनने के पश्चात् से इस सिलसिले में कई कोशिश की गई हैं। अब मरीजों को उपचार के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें सस्ती और अच्छी गुणवत्ता वाली देखभाल के साथ विश्व स्तरीय इलाज प्राप्त होगा।

पिता ने अपने ही बेटे को मार दी गोली, जानिए मामला

कर्नाटक चुनाव: चित्तपुर सीट पर खरगे परिवार का कब्जा बरकरार, कांग्रेस सुप्रीमो मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक जीते

'2024 में पीएम बनेंगे राहुल गांधी..', कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद सिद्धारमैया का दावा !

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -