1991 से जयललिता के जन्मदिन पर सोने की अंगूठी बांट रहे है विधायक डी.जयकुमार
1991 से जयललिता के जन्मदिन पर सोने की अंगूठी बांट रहे है विधायक डी.जयकुमार
Share:

चेन्नई: बीते बुधवार को तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता का बर्थ डे मनाया गया। अन्नाद्रमुक की महासचिव जयललिता बुधवार को 68 साल की हो गईं। इस मौके पर शहर के महिला सरकारी अस्पताल में 24 तारीख को जन्मे बच्चो को सोने की अंगुठिया उपहार स्वरुप दी गई। बुधवार सुबह करीब दस शिशुओं को सोने की अंगूठी दी और आधी रात तक जन्म लेने वाले बच्चों की अंतिम संख्या का पता चलने के बाद बाकियों को गुरुवार को अंगूठी भेंट की जाएगी।

जयललिता के जन्मदिन पर सोने की रिंग बांटने का कार्य इसी साल से नहीं बल्कि 1991 से किया जा रहा है। और यह कार्य हर साल रायपुरम के विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डी.जयकुमार द्वारा किया जाता है। इस मौके पर विधायक ने पीटीआई-भाषा से वार्ता के दौरान कहा की 'मैं 1991 से अम्मा के जन्मदिन के मौके पर (24 फरवरी को) जन्मे बच्चों में सोने की अंगूठियां बांटता हूं।'

गौरतलब है कि जय ललिता को उनके समर्थक अम्मा (मां) बुलाते हैं। और उनके समर्थको ने उन्हें अलग-अलग तरीके से जन्म दिन की बधाई दी और स्नेह जताया। किसी ने अपने हाथो पर उनका चित्र तो किसी ने अपने हाथ पर अम्मा शब्द गुदवा लिया।  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -