महाराष्ट्र: वाशिम जिले के एक हॉस्टल में मिले 190 कोरोना संक्रमित छात्र
महाराष्ट्र: वाशिम जिले के एक हॉस्टल में मिले 190 कोरोना संक्रमित छात्र
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में दिन पर दिन कोरोना का खतरा बढ़ता ही चला जा रहा है। आए दिन मरीजों की बढ़ती संख्या सभी को हैरान कर रही है। अब इसी बीच आज एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल आज वाशिम जिले में 318 मरीज पाए गए हैं। ऐसा होने से कोरोना मरीजों की संख्या में और इजाफा हो गया है। जी दरअसल आज एक हॉस्टल से 190 छात्र कोरोना पॉजिटिव मिले है। मिली जानकारी के मुताबिक ज़िले के रिसोड तहसील के देगांव स्थित एक स्कूल के हॉस्टल में आज 190 छात्रों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद सभी के होश उड़े गये हैं। काफी समय से प्रशासन कोरोना को नियंत्रण में लाने के लिए मेहनत कर रहा है, लेकिन उसका कोई अच्छा परिणाम नहीं नजर आ रहा है। अब आज एक ही जगह पर इतने सारे मरीजों का पॉजिटिव मिलना हैरान कर देने वाला है।

यह बड़ी चिंता का विषय बन चुका है। आज ही वाशिम जिलाधिकारी एस शन्मुगराजन ने हॉस्टल की स्थिति का जायजा लिया। खबरों के अनुसार रिसोड़ तहसील के ग्राम देगांव स्थित निवासी आश्रम शाला में छात्र पढ़ने के अलावा हॉस्टल में रहते हैं। खबरों के अनुसार यह सभी छात्र अमरावती जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए है। आप सभी जानते ही होंगे इस समय कोरोना की दूसरी लहर की शुरुआत हो चुकी है जो अमरावती से ही शुरू हुई है।

 आपको हम यह भी बता दें कि अमरावती में एक हफ्ते का लॉकडाउन लगाया गया है। इसी के साथ महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की सीमा से लगे हुए जिले बालाघाट में नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया गया है। यहाँ कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। वहीं DM ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करने और मास्क पहनने के लिए कहा है।

MP: कांग्रेस में शामिल हुए हिन्दू महासभा के नेता बाबूलाल चौरसिया

टूलकिट केस: दिशा के बाद शांतनु को भी कोर्ट से राहत, 9 मार्च तक बढ़ी अग्रिम जमानत

फैन ने रुबीना से किया जैस्मिन के बारे में सवाल, एक्ट्रेस बोली- 'वह एक।।।'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -